अभिलाषा सिंह: राजस्थान की वो अफसर जिसका डेढ़ साल में हुआ 8वां तबादला, 3 बार एपीओ हुईं
शहरी निकायों में अपनी सख्त कार्य प्रणाली के पहचाने वालीं अफसर अभिलाषा सिंह के तबादलों की वजह भी चौंकाने वाली।

Abhilasha Singh Avyukt Nagar Parishad: स्वायत शासन विभाग राजस्थान की एक महिला अफसर अभिलाषा सिंह इन दिनों चर्चा में है। वजह ये है कि इस महिला अधिकारी के बीते डेढ़ साल आठ बार तबादले हो चुके हैं। तीन बार एपीओ भी हुई हैं।
Recommended Video

अभिलाषा सिंह को चूरू नगर परिषद की आयुक्त लगाया उसके बाद से एपीओ और तबादलों का दौर चल रहा है, जो थमने का नाम नहीं ले रहा। आलम ये है कि उपरोक्त अवधि में तीन तबादले तो महज सात दिन के अंतराल में ही हो गए।
राजस्थान के अफसरों में अभिलाषा सिंह अपनी सख्त प्रणाली के लिए जानी जाती हैं। नवंबर 2021 से लेकर अब तक आठ बार ट्रांसफर हुए हैं। अभिलाषा सिंह मुकुंदगढ़, झुंझुनूं, विद्या विहार, पिलानी में आयुक्त पद पर सेवाएं दे चुकी हैं, मगर चूरू के बाद से लगातार तबादले हो रहे हैं।
जानकारी के अनुसार 5 नवंबर 2021 में चूरू से एपीओ हुईं। फिर 20 नवंबर 2021 को करौली से चूरू लगाया गया। 11 मई 2022 को चूरू से एपीओ, 30 जून 2022 एपीओ से जयपुर, 16 नवंबर 2022 को जयपुर से पाली, 20 फरवरी 2023 को फिर एपीओ, 29 अप्रैल को पाली से सिरोही और 5 मई 2023 सिरोही से जालोर तबादला।
आयुक्त अभिलाषा सिंह तबादलों की वजह भी अलग अलग हैं। कहीं पर भाजपा व कांग्रेस के नेताओं की वचर्स्व की लड़ाई में तो ज्वाइन करते ही नगर परिषद की आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए एक साथ 1300 टेंडर निरस्त किए जाने के कारण इनका तबादला हुआ।












Click it and Unblock the Notifications