Rajasthan: सिरोही में टैंकर- क्रूजर गाड़ी की भीषण टक्कर, 9 की मौत, 17 घायल, कलेक्टर, एसपी पहुंचे मौके पर
Rajastahn Sirohi Road Accident: राजस्थान के सिरोही में भीषण सड़क हादसा हो गया है। सिरोही में एक टैंकर और तूफान गाड़ी में जोरदार टक्कर हो गई जिससेमें अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है। करीब 17 जने गम्भीर घायल बताए जा रहे है।
दरअसल सिरोही के पिंडवाड़ा के कांटल हाईवे पर टैंकर और तूफान गाड़ी में भीषण टक्कर में 9 लोगों की मौत हो गई। करीब 17 लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक गलत दिशा से आकर टैंकर से तूफान गाड़ी की टक्कर हो गई। तूफान क्रूजर गाड़ी में करीब 27 लोग सवार बताए जा रहे है।
घटना की सूचना मिलते DYSP भंवरलाल चौधरी, तहसीलदार मोहनलाल मौके पर पहुंचे। DM अल्पा चौधरी, SP अनिल कुमार ASP प्रभुराम धानिया भी मौके पर पहुंचे।

Recommended Video
सभी घायलों को पिंडवाड़ा अस्पताल पहुंचाया गया है। वहीं मृतकों के शवों को बाहर निकाला गया। हादसे के बाद 108 सहित कई निजी एंबुलेंस मौके पर पहुंची।
दरअसल सिरोही जिले के पिंडवाड़ा थाना क्षेत्र के कांटल के पास रविवार देर रात टैंकर और तूफान गांड़ी में भिड़ंत हो गई, हादसे के बाद मौके पर हाहाकार मच गया।
घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पहुंचे और हादसे की सूचना पुलिस की दी जिस पर पर सीओ पिण्डवाड़ा भवरलाल चौधरी, थानाधिकारी हमीरसिंह भाटी सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुचे।
घटना के बाद तूफान टैक्सी चकनाचूर हो गई और उसमे सवार लोग फस गए मौके पर पहुंचे लोगो ने बड़ी मशक्क़त के बाद फसे लोगों को बाहर निकाला गया और राजकीय अस्पताल भिजवाया जहां लोगों की गंभीर स्थिति होने पर जिला अस्पताल के लिए भी रैफर किया।
घटना में अब तक 9 लोगों की मौत हो गई व करीब 17 से ज्यादा लोग घायल हो गए है जिनका उपचार किया जा रहा है। एसपी अनिल कुमार बेनीवाल ने बताया की टैक्सी में सवार सभी लोग उदयपुर जिले के आदिवासी क्षेत्र के है जो पाली में मजदूरी के लिए जा रहे थे। जिला कलक्टर अल्पा चौधरी व एसपी अनिल कुमार मौके पर पहुंचे और हादसे के बारे में जानकारी ली।
मौके पर लगा जाम
हादसे के बाद मौके पर लम्बा जाम लगा हुआ है जिसे पिण्डवाड़ा पुलिस द्वारा खुलवाया जा रहा है। हादसा इतना दर्दनाक था की काफी समय तक घायल लोग टैक्सी में फंसे रहे। जिसे बड़ी मुश्किल से मौके पर मौजूद लोगों ने बाहर निकाला।
इतनी बड़ी संख्या में घायलों के पिण्डवाड़ा राजकीय अस्पताल आने पर अफरा तफरी मच गई। कई समाजसेवी भी अस्पताल पहुंचर जिन्होंने घायलों को उपचार में मदद की।












Click it and Unblock the Notifications