अंधविश्वास : 9 माह के बच्चे को गर्म सलाखों से दागा, 3 दिन तक दर्द से कराहता रहा
भीलवाड़ा। राजस्थान के भीलवाड़ा में अंधविश्वास का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। अंधविश्वास से जुड़े ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें जान जोखिम में पड़ी हो। ऐसा ही एक केस और आया है। नौ माह के मासूम को गर्म सलाखों से दागा गया है। उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उसे एमजीएच अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

गर्म सलाखों से दागा गया यह मासूम तीन दिन तक दर्द से तड़पता रहा। फिर इसकी तबीयत सुधरने की बजाय बिगड़ती चली गई तो सोमवार बीती रात को परिजन इसे मांडलगढ़ चिकित्सालय लेकर आए। जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया। फिलहाल एमजीएच में बालक का उपचार किया जा रहा है। वहीं, बिजौलियां पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
भीलवाड़ा जिला अस्पताल के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. राधेश्याम श्रोत्रिय बताते हैं कि बच्ची के निमोनिया के लक्षण दिखाई दे रहे हैं। उपचार किया जा रहा है। फिलहाल उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications