Ruparam Murawtiya : 68 साल के MLA रूपाराम मुरावतिया ने खेत में क्यों लगाए पुश-अप? देखें VIDEO
नागौर, 14 जून। नेताओं को आपने ज्यादातर चुनाव प्रचार करते, भाषण देते और उद्घाटन-शिलान्यास समारोह में ही देखा होगा, मगर राजस्थान के विधायक इन दिनों खेत में दौड़ और पुश-अप लगाते नजर आ रहे हैं। 68 साल की उम्र में विधायक द्वारा युवाओं की तरह जोश दिखाने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Recommended Video

रूपाराम मुरावतिया, विधायक मकराना नागौर
दरअसल, राजस्थान के मकराना से भाजपा विधायक रूपाराम मुरावतिया ग्रामीण क्षेत्र के दौरे पर थे। रास्ते में बिल्लु के रामपुरा में विधायक ने देखा कि एक खेत में कुछ युवक सेना भर्ती की तैयारियां कर रहे थे।
68 साल की उम्र में भी खुद को फिट एवं युवा रखने की कोशिश करता हूँ,आज ग्रामीण क्षेत्र के दौरे पर था,एक खेत में युवाओं को आर्मी भर्ती की तैय्यारी करते देख थोङी पुश-अप लगा ली,उम्र का असर तो इंसान पर आता ही है लेकिन कोशिश यही रहती है की खुद को थोङा और फिट करुं।
— Ruparam Murawtiya (@mlaruparam) June 13, 2021
पहला सुख-निरोगी काया🙏 pic.twitter.com/ygCyDpaT8r
सेना भर्ती में दौड़ का तरीका समझाया
विधायक अपनी गाड़ी से उतरकर सेना भर्ती की तैयारियों में जुटे युवकों के पास खेत में गए और सेना भर्ती रैली में दौड़ने का तरीका समझाया। यहीं नहीं बल्कि विधायक ने युवाओं को पुश-अप चैलेंज भी दे डाला ताकि उन्हें यह समझा सकें कि पहला सुख निरोगी काया।

पुश अप लगाते विधायक का जोश देखते बना
68 वर्षीय ने युवाओं के साथ खेत में ही पुश अप लगाने शुरू कर दिए। वे उम्र के इस पड़ाव पर भी युवाओं की तरह पुश अप लगा रहे थे। फिटनेस को लेकर विधायक का जोश देखते बन रहा था। विधायक ने करीब 20 पुश अप लगाए।

विधायक मुरावतिया ने शेयर किया वीडियो
मकराना विधायक रूपाराम मुरावतिया ने अपने ट्विटर हैंडल पर यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि '68 साल की उम्र में भी खुद को फिट एवं युवा रखने की कोशिश करता हूँ। आज ग्रामीण क्षेत्र के दौरे पर था। एक खेत में युवाओं को आर्मी भर्ती की तैयारी करते देख थोड़ी पुश-अप लगा ली। उम्र का असर तो इंसान पर आता ही है, लेकिन कोशिश यही रहती है कि खुद को थोड़ और फिट करूं। पहला सुख-निरोगी काया🙏












Click it and Unblock the Notifications