पत्नी में आ गई माताजी तो पति ने 6 साल की बच्ची के सिर पर लाठी से वार कर ले ली जान

बारां। राजस्थान के बारां जिले में अंधविश्वास और हत्या का मामला सामने आया है, जिसमें छह साल की एक बच्ची पर लाठी से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया गया। घटना के बारां जिले के बापचा थाना इलाके के गांव मदनाखेड़ी का है।

6 year old child murdered in baran District of Rajasthan

जानकारी के अनुसार नेनक राम लोधा व देवी राम लोधा आपस में रिश्तेदार हैं। इनके बीच काका बाबा का रिश्ता है। बुधवार को दोनों के परिवार खेत पर हरियाली अमावस्या मनाने गए थे। वहां पर देवी राम की पत्नी को माता जी आने लगी। इस पर नेनक राम ने देवी राम को माता जी आने संबंधी ताना मार दिया। इससे देवीराम क्रोधित हो उठा। इनके घर भी आमने सामने बने हैं। बुधवार रात को दोनों परिवार घर लौटे तो उसी बात को लेकर इनमें कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद अचानक देवीराम अपने हाथ में लाठी लेकर आया और नेनक राम के लड़के से बातचीत करने लगा।

इस बीच नेनक राम भी आवेश में आ गया और वह अपनी पौत्री को गोद में उठाए ही कमरे से बाहर निकल गया। क्रोधित देवीराम ने नेनक राम पर लाठी से हमला कर दिया। पहली बार लाठी नेनक राम के कंधे पर लगी। उसने दूसरी बार फिर लाठी मारी तो देवी राम का निशाना चूक गया और लाठी अपने दादा की गोद में बैठी सीया (छह माह) के सिर पर जा लगी।

सिया के सिर पर लाठी लगते ही उसके सिर से खून बहता देख आरोपी देवीराम वहां से भाग छूटा। इसबीच देवीराम व उसका पुत्र अपनी बच्ची को लेकर मोतीपुरा पीएचसी पर पहुंचे। वहां से इन्हें छबड़ा रैफर कर दिया। छबड़ा में चिकित्सक को बुलाया गया लेकिन जब तक चिकित्सक आए बालिका की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मदनाखेड़ी निवासी देवी राम लोधा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार है। पुलिस ने एक टीम मध्य प्रदेश भेजी है जब कि दूसरी उसे जंगलों में तलाश कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+