राजस्थान की प्रतापगढ़ पुलिस ने जंगल में जुआ खेलते मध्य प्रदेश के 36 लोगों को पकड़ा

प्रतापगढ़। राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के छोटी सादड़ी थाना पुलिस ने साटोला जंगल में कार्रवाई करते हुए तीन दर्जन जुआरियों को पकड़ा है। पुलिस ने उनसे 6 लाख रुपए से ज्यादा रुपए, 11 कारें और साढ़े तीन दर्जन से ज्यादा मोबाइल बरामद किए हैं। जुए के सभी आरोपी मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं।

36 men of Madhya Pradesh arrested in sotala forest of Pratapgarh Rajasthan

छोटी सादड़ी थानाप्रभारी डूंगर सिंह चूंडावत ने बताया कि क्षेत्र में काफी दिनों से बड़े पैमाने पर जुआ खेलने की शिकायतें मिल रही थी। इसको देखते हुए एसपी पूजा अवाना के निर्देश पर गठित जिले की विशेष टीम और छोटी सादड़ी थाना पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से जुआरियों पर नजर रखना शुरू किया। टीम को थाना क्षेत्र की साटोला ग्राम पंचायत के जंगलों में रविवार को देर रात बड़े पैमाने पर जुआ खेले जाने की जानकारी मिली।

इस पर टीम ने साटोला के जंगल में दबिश दी। टीम को वहां पर बड़ी संख्या में जुआरी जुआ खेलते मिले। पुलिस को देखकर जुआरियों में हड़कंप मच गया, लेकिन पुलिस ने वहां से 36 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 6 लाख 500 रुपए बरामद किए गए हैं। जुआरियों के पास से 11 कारें, एक मोटरसाइकिल और 43 मोबाइल भी जब्त किए हैं। जब्त की गई कारों में कई लग्जरी कारें भी शामिल हैं। पुलिस की गिरफ्त में आए सभी जुआरी मध्यप्रदेश के हैं। पुलिस कि इस कार्रवाई के बाद इलाके के जुआरियों में हड़कंप मच गया। इलाके में पहली बार इतनी बड़ी कार्रवाई होने से यह चर्चा का विषय भी बना हुआ है। पुलिस जुआरियों से पूछताछ में जुटी है। पुलिस इनके सरगना तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+