Rajasthan Election 2023: धौलपुर में कांग्रेस 'प्रत्याशियों' की बाढ़, 4 सीटों पर 30 ने जताई टिकट की दावेदारी
Dholpur Assembly Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए भाजपा-कांग्रेस में दावेदारों की बाढ सी आई हुई है।
Dholpur Assembly Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 को काउंटटाउन शुरू हो चुका है। तारीखों का ऐलान होना बाकी है। टिकटें भी फाइनल हो रही हैं। इस बीच भाजपा-कांग्रेस में दावेदारों की बाढ़ सी आई हुई है। इसकी बानगी धौलपुर व भीलवाड़ा में देखने को मिली है।

भाजपा-कांग्रेस दोनों ही जीताऊ प्रत्याशी के चयन के लिए मशक्कत कर रही हैं। कई स्तर पर सर्वे करवाया जा रहा है। फीडबैक लिया जा रहा है। इसी दौरान एक-एक सीट पर टिकट के लिए एक-एक दर्जन नेता दावेदारी जता रहे हैं।
धौलपुर में 30 को चाहिए कांग्रेस की टिकट
चंबल इलाके धौलपुर जिले में चार सीट धौलपुर, बसेड़ी, बाड़ी और राजाखेड़ा हैं। इन पर वर्तमान विधायकों समेत कुल 30 ने विधानसभा चुनाव 2023 के लिए दावेदारी जताई है। इन्होंने ब्लॉक और जिला स्तर पर अपने आवेदन दिए हैं।
बता दें कि चार सीटों चार प्रत्याशी तय करने और 30 आवेदनों पर चर्चा के लिए धौलपुर जिला कांग्रेस की बैठक होगी, जिसमें कांग्रेस पर्यवेक्षक एवं मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास और धीरज गुर्जर शामिल होंगे। बैठक के बाद ही प्रत्याशी फाइनल किए जाएंगे।
कहां कौन मांग रहा टिकट
धौलपुर विधानसभा सीट: वर्तमान विधायक शोभारानी कुशवाह, पूर्व प्रधान देवेंद्र उर्फ मोनू जादौन, कांग्रेस नेता अमित मुदगल, प्रशांत उर्फ प्रिंस हुंडावाल, सेवादल की जिलाध्यक्ष समृद्धि दीक्षित,पीसीसी सदस्य धर्मेंद्र शर्मा, धनेश जैन, शालिनी शर्मा, राजेंद्र सिंह गुर्जर, इसरार खान, डॉ.जाहिदा शवनम, पूर्व सभापति कमल कंषाना, आजाद खान, दिनेश त्यागी, हाजी अजमेरी खान।
बसेड़ी विधानसभा सीट: वर्तमान विधायक खिलाड़ी लाल बैरवा, सांसद का चुनाव लड़ चुके संजय कुमार जाटव, बद्री प्रसाद जाटव, विश्राम लाल बैरवा, राजवीर, भरतलाल जाटव, जगन्नाथ प्रसाद कोली, होतम सिंह, रामखिलाड़ी, डालचंद्र खटीक, रूप सिंह पहाड़िया, किरोड़ीलाल जाटव।
बाड़ी विधानसभा सीट: वर्तमान विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा और भरतपुर के रूपवास उदय सिंह गुर्जर।
राजाखेड़ा विधानसभा सीट: वर्तमान विधायक रोहित बोहरा।
सहाड़ा सीट पर भाजपा के 17 दावेदार
इधर, भाजपा में भी दावेदारों की संख्या खूब है। भीलवाड़ा जिले की सहाड़ा सीट के लिए भाजपा के 17 नेताओं ने दावेदारी जताई है। उनको पर्यवेक्षक गुजरात के मांगरोल विधायक भगवान भाई ने मंदिर में ले जाकर शपथ दिलाई कि वे बगावट छोड़ पार्टी प्रत्याशी को सपोर्ट करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications