Jaisalmer : नया साल मनाकर लौट रहे 3 पर्यटकों की मौत, फिल्मी स्टाइल में टकराई 4 गाड़ियां
Jaisalmer News , जैसलमेर। राजस्थान के जैसलमेर में बड़ा सड़क हादसा हुआ है, जिसमें नया मनाकर लौट रहे तीन पर्यटकों की मौत हो गई, वहीं नौ पर्यटक घायल हुए हैं। हादसा एक के बाद एक करके चार गाड़ियों के टकराने से हुआ है। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल तीनों मृतकों में से एक की ही शिनाख्त हो पाई है। शेष की शिनाख्तगी के प्रयास किए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार नया साल 2019 मनाने के लिए क्रिसमस के बाद से ही पर्यटकों ने जैसलमेर पहुंचना शुरू कर दिया था। 31 दिसम्बर तक तो दुनियाभर के हजारों पर्यटक जैसलमेर में नया साल (Happy New Year 2019 ) मनाने पहुंच गए। सम के धोरों में भी खूब पर्यटक उमड़े।

पर्यटकों का सम के धोरों में नया साल मनाकर होटलों में लौटने का सिलसिला देर रात शुरू हुआ। सम के धोरों से लौटते समय जैसलमेर के गांव कनोई में एक मोड़ पर पर्यटकों की चार गाड़ियां फिल्मी स्टाइल में एक के बाद एक करके टकरा गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि तीन पर्यटकों की मौके पर ही मौत हो गई। चारों वाहनों में सवार नौ अन्य पर्यटक हादसे में घायल हो गए। एक मृतक की पहचान बीकानेर निवासी राहुल के रूप में हुई है।

हादसे का मंजर बेहद खौफनाक था। अन्य वाहनों में सवार पर्यटकों ने यह मंजर देखा तो उनकी भी रुह कांप गई। दुर्घटना की सूचना पाकर सम पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए मुर्दाघर में रखवाया। वहीं घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications