Rajasthan News: भाजपा नेता यासीन के शरीर पर किए गए 200 वार, डॉक्टर रह गए हैरान कैसे करें इलाज

Rajasthan News: राजस्थान के अलवर के भाजपा नेता यासीन खान की हत्या को लेकर नया अपडेट सामने आया है। यासीन खान के भाई शम्मी और दोस्त प्रकाश चंदवानी ने बताया कि यासीन के शव की हालत ऐसी थी। जैसे उन्हें कुचला गया हो। डॉक्टर भी हैरान थे कि इलाज कहां से करें। इधर से शुरू करते तो दूसरी जगह से खून बहाने लग जाता। आपको बता दें कि 2 दिन पहले अलवर के भाजपा नेता यासीन खान की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी। बदमाशों ने उन पर कुल्हाड़ी और हथौड़े से वार किया था। जयपुर के एसएमएस अस्पताल में उपचार के दौरान यासीन की मौत हो गई थी।

इस मामले में पुलिस ने छह नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। लेकिन भाजपा नेता यासीन खान के हत्या को लेकर अभी एक भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की गई है। यासीन के परिजनों ने भाजपा से गुहार लगाई है कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।

balak nath

यासीन के भाई शम्मी और दोस्त प्रकाश चंदवानी ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें इतनी बुरी तरह से मारा गया है। ऐसा तो कोई जानवर के साथ भी नहीं करता। पूरे शरीर पर कुल्हाड़ी, हथौड़े और शरीर से 200 से ज्यादा वार किए गए हैं। जिस हथौड़े से उनकी पीठ और छाती पर वार किए गए। उस हथौड़े की लकड़ी टूट गई। पैरों में सरिए गोद दिए गए। इतनी बेरहमी से हत्या हुई कि हम बयान नहीं कर सकते। वह बुरा इंसान नहीं था। सबसे मिलता था। कहीं बेटियों का कन्यादान करना हो तो दूरी नहीं देखता था। वही यासीन की बेटी नजीर भी चाहती है कि जिस बेरहमी से उनके पिता की हत्या की गई। ठीक वैसी ही दर्दनाक सजा आरोपियों को मिले।

शम्मी आगे बताते हैं कि मेरे भाई को 6-7 लोगों ने पकड़ा था। इसके बाद हथौड़े, सरिया और कुल्हाड़ी से बदमाश उन पर टूट पड़े। इतना मारा जैसे किसी ने गोलियों से भून दिया हो। मैं बता नहीं पा रहा हूं। उनका शव देखकर हम अंदर से छलनी हो रहे हैं। उन्हें जमीन पर लिटाकर पैरों में सरिए आर-पार कर दिए गए। सिर्फ पैरों-पैरों पर ही करीब 50 घाव है। कमर के ऊपर लगभग 150 घाव है। हमसे उनका शव नहीं देखा गया।

शम्मी बताते हैं कि हमारे चारों भाइयों के परिवार के 70 लोग हैं। सब एक ही घर में रहते हैं। आज गांव में हर घर परिवार गम में है। इतनी बेरहमी से मारा गया है। लेकिन पुलिस की पकड़ से आरोपी अभी फरार है। वह तो समाजसेवी थे। उनके साथ ऐसा क्यों हुआ।

डॉक्टर को समझ नहीं आया इलाज कहां से करें

यासीन के दोस्त प्रकाश बताते हैं कि जब एसएमएस में डॉक्टर से बात की गई तो उन्होंने कहा कि कहां से इलाज करें। खून ही खून बह चुका है। उनके हाथ-पैरों पर हथौड़े मारे गए हैं। यह सब उनके दोस्त एडवोकेट जीतू शर्मा के सामने हुआ। आप सोचिए वह खुद आज तक सदमे में है। कुछ बोल नहीं पा रहे परिवार के लोगों पर क्या बीत रही होगी। उसे मार नहीं। कुचला गया है।

परिवार से मिलने पहुंचे विधायक बाबा बालक नाथ

घटना की जानकारी मिलने के बाद तिजारा विधायक बाबा बालक नाथ परिवार से मिलने पहुंचे। इस दौरान यासीन की इकलौती बेटी नजीर ने कहा कि उसके पिता को दर्दनाक मौत देने वालों को उतना ही दर्द दिया जाए। नजीर चाहती है कि आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चले। जब विधायक बालक नाथ उनके आवास पर पहुंचे तो परिवार के लोग उनके सामने हाथ जोड़कर खड़े हो गए। यासीन की बेटी नजीर ने गुहार लगाई कि बीजेपी की सरकार होते हुए मेरे पिता की हत्या कर दी गई और अब तक आरोपी फरार हैं। उनके घरों पर बुलडोजर क्यों नहीं चल रहा। मेरे पिता बीजेपी के नेता थे भाजपा के साथ दिन-रात लगे रहते थे। अंत में भाजपा की सरकार में ही उनकी हत्या कर दी गई। हम यह सब कैसे बर्दाश्त करें।

पुराने विवाद के चलते हुई हत्या

पिछले साल नवंबर में अलवर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में यासीन के भतीजे अक्सद पर कुछ लोगों ने हमला कर उसके हाथ-पैर तोड़ दिए थे। इन आरोपियों में से एक को दो साल पहले शादी समारोह के दौरान यासीन के बड़े भाई ने किसी बात पर थप्पड़ मारते हुए डांट दिया था। उसी रंजिश को लेकर पहले भतीजे पर हमला किया गया और अब यासीन का मर्डर कर दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+