2 पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक, 16 पुलिस कार्मिकों को पुलिस पदक का ऐलान

rajasthan news: राजस्थान प्रदेश के 2 पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक व 16 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को पुलिस पदक देने की केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा हुई घोषणा।

विशिष्ट सेवा के लिये राष्ट्रपति पुलिस पदक से अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस भर्ती एवं पद्दोन्नति बोर्ड सचिन मित्तल एवं अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस इंटेलिजेंस एस.सेंगाथिर को चुना गया है।

2-police-officers-of-rajasthan-state-will-get-presidents-police-medal-and-16-police-officers-and-em

केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा गणतंत्र दिवस-2024 की पूर्व संध्या पर राजस्थान के 2 पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक व 16 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को पुलिस पदक प्रदान करने की घोषणा की गयी है।

महानिदेशक पुलिस यू.आर.साहू ने इन सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को पदको के लिए बधाई दी है।

दो पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रपति का पुलिस पदक

विशिष्ट सेवा के लिये राष्ट्रपति पुलिस पदक से अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस भर्ती एवं पद्दोन्नति बोर्ड सचिन मित्तल एवं अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस इंटेलिजेंस एस. सेंगाथिर को चुना गया है।

16 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को पुलिस पदक

प्रदेश के 16 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक के लिए चुना गया है। इनमें उप पुलिस महानिरीक्षक मानवाधिकार शिवराज मीना, पुलिस अधीक्षक इंटेलिजेंस राममूर्ति जोशी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीआईडी एसएसबी जोन जयपुर ग्रामीण रतन सिंह, पुलिस निरीक्षक आरपीए धीरज वर्मा, पुलिस निरीक्षक सीआईडी एसएसबी जोन उदयपुर अंजना मालवी, कम्पनी कमाण्डर एसडीआरएफ जयपुर करणी सिंह व पुलिस उप निरीक्षक तकनीकी सैल एसएसबी जयपुर गंगा सिंह गौड शामिल है।

इसी प्रकार पुलिस पदक पाने वालों में सहायक उप निरीक्षक कार्यालय अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय जयपुर ग्रामीण श्री रामावतार मीना, सहायक उप निरीक्षक कार्यालय महानिरीक्षक पुलिस अजमेर रेंज श्री सरफराज मोहम्मद, हेड कांस्टेबल 114 नवीं बटालियन आरएसी टोंक अखेराज सिंह, हेड कांस्टेबल 98 द्वितीय बटालियन आरएसी कोटा प्रह्लाद मीना, हेड कांस्टेबल 31 आरपीए जयपुर विक्रम सिंह, हेड कांस्टेबल 117 सीआईडी सीबी जयपुर हरि किशोर शर्मा शामिल है।

इसी प्रकार कांस्टेबल 710 पुलिस थाना सामोद जयपुर ग्रामीण पूरणमल, कांस्टेबल ड्राइवर 471 सीआईडी सीबी जयपुर प्रकाश चन्द्र, कांस्टेबल 245 पुलिस नियंत्रण कक्ष आयुक्तालय जोधपुर ओम प्रकाश सीरवी, कांस्टेबल 510 सीआईडी सीबी जयपुर सलीम खान तथा कांस्टेबल 322 एसओजी जयपुर हरगोविंद का पुलिस पदक के लिये चयन किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+