Rajasthan News: घर बैठे युवक हुआ लापता, दीवार पर लिखा "दो साल बाद भेजेंगे"
Rajasthan News: बाड़मेर जिले के उत्तरलाई गांव में एक 18 वर्षीय युवक के अचानक गायब होने से इलाके में सनसनी फैल गई। परिवारजनों के अनुसार युवक घर से उतरलाई स्थित मकान आया था और मकान से ही गायब हो गया।
परिजनों के अनुसार युवक की बाइक में चाबी लगी हुई है उसका मोबाइल मकान में ही पड़ा है लेकिन उसका सिम कार्ड मोबाइल में नहीं है।

लेकिन परिजनों को मकान की दीवार पर एक कागज चिपकाए हुआ मिला है जिस पर लिखा है कि "हम आपके लड़के को ले जा रहे हैं 2 साल बाद वापस भेज देंगे, और हो सके तो पुलिस को सूचना ना करें"।
युवक के गायब होने की सूचना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीण थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू कर दी है।
लापता हुआ युवक सात बहनों का अकेला भाई है और इसके पिता की कुछ समय पहले मौत हो चुकी है युवक बेरीवाला तला का रहने वाला है और एक मकान उतरलाई में स्थित है जहां पर रहकर पढ़ाई करता है।
परिजनों के अनुसार रामाराम पुत्र दमाराम जाट उम्र 18 वर्ष निवासी बेरीवाला तला कुडला रविवार की दोपहर को करीब 12 बजे उत्तरलाई स्थित मकान जाने का का कर घर से निकला था इसके बाद से युवक अचानक लापता हो गया।
परिवार का कोई सदस्य जब उतरलाई स्थित मकान पहुंचा तो युवक की बाइक बार खड़ी थी जिसमें चाबी लगी हुई थी और अंदर जाकर देखा तो युवक का मोबाइल कमरे में पड़ा था लेकिन मोबाइल में सिम कार्ड निकला हुआ था ।
मकान के अंदर एक दीवार पर कागज पर एक नोट चिपकाए हुआ मिला जिसमें लिखा कि "हम आपके लड़के को ले जा रहे हैं 2 साल बाद वापस भेज देंगे हो सके तो पुलिस को सूचना नहीं दे" इसके बाद परिजनों को युवक के अपहरण की संभावना है।
परिजनों ने बाड़मेर कि ग्रामीण थाना पुलिस को सूचना दी। परिजनों की मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर युवक की तलाश शुरू कर दी है।
परिजनों के अनुसार युवक के परिवार में सात बहने हैं पिता की कुछ समय पहले मौत हो चुकी है ऐसे में घर की सभी जिम्मेदारी लापता हुए युवक रामाराम के ऊपर है।












Click it and Unblock the Notifications