17 जाट रेजिमेंट का सिपाही अवधेश 31 अगस्त से लापता, सेना के अधिकारियों पर मां ने लगाए गंभीर आरोप

भरतपुर। भारतीय सेना की 17 जाट रेजिमेंट से एक सिपाही लापता होने का मामला सामने आया है। लापता सिपाही अवधेश मूलरूप से राजस्थान के भरतपुर का रहने वाला है। अवधेश का 31 अगस्त के बाद से कोई सुराग नहीं है।

17 Jat Regiment soldier Awadhesh missing since 31 August, mothers serious allegations against army officers

अब अवधेश की मां निर्मला देवी ने नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल से गुहार लगाई है, जिस पर सांसद बेनीवाल ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखकर मामले में हस्तक्षेप की मांग की है। सैनिक अवधेश के लापता होने के गरमाए मामले के बीच उनकी एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें सैनिक बुरी तरह से पिटाई के निशान बताता दिखाई दे रहा है।

17 Jat Regiment soldier Awadhesh missing since 31 August, mothers serious allegations against army officers

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार लापता सैनिक अवधेश की मां निर्मला देवी ने सेना के अधिकारियों पर उनके सैनिक पुत्र की बुरी तरह से पिटाई कर गायब करने का आरोप लगाने के साथ ही बेटे को मारने और लापता बताने की साजिश रचे जाने की आशंका भी जताई है।

उधर, सांसद हनुमान बेनीवाल को लिखे पत्र में अवधेश की मां ने बताया कि उनका बेटा 31 अगस्त से लापता है। उसे अलवर में जाट रेजिमेंट के अफसरों ने मिलकर मारा और उसे लापता बताने की साजिश रची जा रही है। अवधेश के बारे में कई बार सेना के अधिकारियों के पूछताछ की गई लेकिन कोई उसके बारे में जानकारी नहीं दे रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+