दौसा: युवक की गोली मारकर हत्या, परिजन समझ बैठे पटाखे की आवाज, बदमाश भागे तो हुआ शक

दौसा। राजस्थान के दौसा जिले के सिकराय कस्बे में 16 साल के एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को बाइक पर सवार होकर आए बदमाशों ने अंजाम दिया। इसके बाद बदमाश मौके पर बाइक, हेलमेट व रिवाल्वर छोड़कर भाग गए। युवक की गोली मारकर हत्या किए जाने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

16 year old boy shot dead front of home in sikrai dausa
जानकारी के अनुसार सिकराय कस्बे में रात करीब 9 बजे घर के बाहर खड़े दिलीप कंडेरा (16) की बाइक पर आए दो तीन बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पहले तो परिजन व आसपास के लोग पटाखे की आवाज समझकर बैठे रहे, लेकिन जब बाइक सवार भागे तो शक हुआ। इसके बाद गोली लगने से घायल दिलीप को अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। दिलीप की मौत पर अस्पताल में परिजनों का कोहराम मच गया। सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ भी जमा हो गई। उन्होंने घटना को लेकर हंगामा कर दिया। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही शव लेने की मांग पर अड़ गए।

सूचना पर दौसा एडिशनल एसपी अनिल चौहान भी अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने मानपुर, सिकंदरा व बालाजी पुलिस के साथ मामले को गंभीरता से लेकर जांच पड़ताल शुरू की। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस को आरोपियों की बाइक, हेलमेट और एक रिवाल्वर भी बरामद किया। पुलिस ने संदेह के आधार पर संदिग्ध आरोपियों को पकड़ा है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। इधर जब एक संदिग्ध आरोपी को पुलिस लेकर जा रही थी तो भीड़ ने हमला करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने काफी मशक्कत से संदिग्ध आरोपी को बचा लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+