पुलिस थाने के सामने बंदूक चलाना सीख रहे थे बच्चे, जानिए पहली ही गोली ने किसकी ली जान?
भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर जिले के चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बच्चे ने खेल-खेल में दूसरे बच्चे की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद वह मौके से भाग गया, जिसे पुलिस ने बाद में पकड़ लिया। बच्चे के पास बंदूक कहां से आई। इस बात का अभी पता नहीं चल पाया है।
Recommended Video

14 वर्षीय बच्चे के लगी गोली
जानकारी के अनुसार भरतपुर के मथुरा गेट पुलिस थाने के सामने एक ही परिवार के दो नाबलिग बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान 15 वर्षीय बच्चा अपने घर से लोडेड बंदूक लेकर आया और दोनों फायरिंग करने सीखने लगे। इसी दौरान गोली चलाई जो वहां से गुजर रहे उन्हीं के परिवार के आठवीं कक्षा के 14 वर्षीय एक बच्चे के सिर में लगी। इसके बाद दोनों बच्चे वहां से भाग गए।

आवाज सुनकर पहुंचे लोग
गोली चलने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे तो वह जमीन पर 14 वर्षीय लड़का खून से लथपथ पड़ा था। लोग उसे आरबीएम अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, सूचना पाकर पहुंची मथुरा गेट थाना पुलिस ने आरोपी बच्चों को दस्तयाब कर लिया।

आरोपी बच्चे को पकड़ लिया
मथुरा गेट थाना प्रभारी राजेंद्र शर्मा ने बताया कि एक नाबालिग बच्चे द्वारा दूसरे बच्चे के गोली मारने की सूचना मिली थी। शव आरबीएम अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया है। जबकि आरोपी बच्चे को पकड़ लिया। बंदूक कहां से लाया। उसके संबंध में उससे पूछताछ की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications