Sikar child Kidnap: 12 साल के बच्चे का अपरहण, चलती बोलेरो से कूदकर बचाई जान, जानें सच्चाई क्या है

सीकर। राजस्थान के सीकर जिले के अजीतगढ़ के गांव किशोरपुरा के एक बच्चे ने खुद के अपहरण की कहानी रच डाली। 12 साल के बच्चे ने अजीगढ़ थाना पुलिस को बताया कि बोलेरो सवार कुछ लोगों ने उसका अपहरण कर लिया। उसने चलती गाड़ी से कूदकर उसने अपनी जान बचाई।

 12 year old child false kidnap from ajitgarh sikar rajasthan

पुलिस के मुताबिक 5वीं क्लास में पढ़ने वाले बच्चे को परिजनों ने बुधवार सुबह नजदीक स्थित चाचा की दुकान से सामान लेने भेजा। बच्चा घर से करीब दो किमी दूर स्थित एक दुकान वाले के पास रोता हुआ पहुंचा। उसने दुकानदार को बताया कि कुछ बोलेरो सवार बदमाशों ने उसका अपहरण कर लिया था।

बच्चे ने यह भी बताया कि बोलेरो में बोरियों में बंधे तीन बच्चे और भी हैं। वह किसी तरह चलती बोलेरो से कूद कर भागा है। इसके बाद दुकानदार ने घटना की सूचना परिजनों और पुलिस को दी। इलाके में बच्चे के अपहरण की कोशिश की सूचना तेजी से फैल गई। मौके पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने इलाके की नाकाबंदी करवा दी। पुलिस घटना की जांच में जुट गई।

 12 year old child false kidnap from ajitgarh sikar rajasthan
चलती बोलेरो से कूदने की जो कहानी बच्चे ने पुलिस को सुनाई। वह पुलिस के गले नहीं उतर रही थी। क्योंकि, बच्चे के शरीर में न तो कोई चोट लगी थी और न ही उसके कपड़े गंदे मिले। इसके बाद पुलिस अंशु और उसके ताऊ को अजीतगढ़ थाने ले आई। वहां पर भी वह कई घंटे तक पुलिस को गुमराह करता रहा। फिर सख्ती बरतने पर सच उगल दिया।

पुलिस के अनुसार अपने ननिहाल में रहकर पढ़ने वाला यह बच्चा दीपावली की छुट्टी में घर आया था। छुट्टियां पूरी होने के बाद स्कूल नहीं जाने से स्कूल और मामा के यहां से फोन आ रहे थे। इस पर परिजन उसे आज वापस ननिहाल बोबाड़ी भेजने की बात कह रहे थे। इसी के चलते उसने अपहरण की झूठी कहानी रची।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+