Rajasthan Accident: राजस्‍थान में गुजरात के 12 तीर्थयात्रियों की मौत, PM-CM देंगे 6-6 लाख का मुआवजा

गुजरात के भावनगर के तीर्थयात्री मंदिरों के दर्शन करने के लिए बस में सवार होकर मथुरा जा रहे थे। रास्‍ते में राजस्‍थान के भरतपुर जिले में नदबई तहसील के पास बस व ट्रक की टक्‍कर में 11 की मौत हो गई।

Gujarat People Died in Rajasthan Accident: राजस्‍थान के भरतपुर जिले की नदबई तहसील के गांव हंतरा के पास जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर बुधवार सुबह पांच बजे सड़क हादसा हो गया, जिसमें गुजरात के 11 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई।

राजस्‍थान एक्‍सीडेंट में मारे गए सभी तीर्थयात्री गुजरात के भावनगर के रहने वाले थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गुजरात सीएम भूपेंद्र पटेल ने मृतकों के परिजनों और घायल तीर्थयात्रियों के लिए छह-छह लाख रुपए के मुआवजे की घोषणा की है।

11 pilgrims from Gujarat died

गुजरात के भावनगर जिले के डीहोर के 57 लोग बस में सवार होकर गुजरात से राजस्‍थान व उत्‍तर प्रदेश के मंदिरों के दर्शन करने निकले थे। ये लोग भरतपुर होते हुए मथुरा जा रहे थे। रास्‍ते में भरतपुर जिले के गांव हंतरा के पास ओवरब्रिज पर बस खराब हो गई थी।

चालक बस को सड़क किनारे खड़ी करके उसकी तकनीकी खराबी को देख रहा था। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आए ट्रक ने बस को टक्‍कर मार दी, जिसमें छह महिलाएं व पांच पुरुषों की मौत हो गई। टक्‍कर इतनी थी कि बस के पीछे के हिस्‍सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्‍त हो गया और मरने वालों में वे ही तीर्थयात्री शामिल हैं, जो पीछे की सीटों पर बैठे हुए थे।

11 pilgrims from Gujarat died

हादसे में बीस तीर्थयात्री घायल भी हुए हैं। जिन्‍हें सरकारी अस्‍पतालों में भर्ती करवाया गया है। 20 घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद सड़क पर जाम लग गया, जिसे सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने खुलवाया। पुलिस ने मरने वालों की शिनाख्‍त करके उनके परिजनों को सूचना दी है।

राजस्‍थान एक्‍सीडेंट में इनकी मौत

1 अंतू भाई (55) पुत्र लालजी भाई
2 नंदराम भाई
3 लल्‍लू भाई पुत्र मथुर भाई
4 भारत भाई पुत्र भीखा भाई
5 लालजी भाई पुत्र मनजी भाई
6 अम्बा बेन पत्‍नी झीणा भाई
7 कम्बु बेन पत्‍नी पोपल भाई
8 रामु बेन पत्‍नी अरविंद भाई दागी
9 मधु बेन पत्‍नी लाल जी भाई
10 अंजू बेन पत्‍नी थापा भाई
11 बानू बेन

पीएमओ देगा दो-दो लाख रुपए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके दुख जताया और प्रधानमंत्री राष्‍ट्रीय आपदा राहत फंड से मृतकों के परिजनों के लिए 2-2 लाख रुपए व घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक मदद मंजूर की।

गुजरात सीएम ने दिए चार-चार लाख रुपए

राजस्‍थान के भरतपुर में सड़क हादसे के बाद गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख और घायलों को 50,000 रुपए की घोषणा की। वहीं, राजस्‍थान सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट कर कहा कि भरतपुर में गुजरात से धार्मिक यात्रा आए श्रद्धालुओं की बस और ट्रेलर की टक्कर में मृत्यु अत्यंत दुखद है। पुलिस-प्रशासन मौके पर है एवं घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। मैं ईश्वर से सभी दिवंगतजनों की आत्मा की शांति एवं परिजनों को हिम्मत देने की प्रार्थना करता हूं। ईश्वर सभी घायलों को जल्द स्वस्थ करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+