Jaipur: बैंक व शोरूम में डकैती के लिए 6 माह में 10 फीट नीचे खोद डाली 100 मीटर लंबी सुरंग, देखें VIDEO
Tunnel in Ambabadi Jaipur: राजस्थान की राजधानी जयपुर में यूपी के चार बदमाशों ने दो बैंक व एक ज्वैलरी शोरूम में डकैती का ऐसा प्लान बनाया कि हर कोई चौंक गया। बदमाशों ने दुकान के दस फीट नीचे 100 मीटर लंबी सुरंग खोद डाली। (वीडियो नीचे)
यूपी के बदमाशों का पूरा प्लान एक छोटे से हादसे से चौपट हो गया। आलू से भरा ट्रक धंसा तो सुरंग का रहस्य खुल गया है और बड़ी वारदात होने से बच गई। मामला जयपुर के अम्बाबाड़ी इलाके का है।

यह भी पढ़ें- Nalini Kathotia: वो महिला IAS, जो जमीनों से जुड़ीं हर फाइल पर लिखती थी 'डिस्कस', वजह चौंकाने वाली
जयपुर नॉर्थ डीसीपी राशि डोगरा के अनुसार मंगलवार को मेघधाम शापिंग सेंटर एरिया के सब्जीमंडी में बदमाशों ने ज्वलैर और दो बैंकों में डाका डालने के लिए छह माह में दस फीट गहरी और 100 मीटर लंबी सुरंग खोद डाली थी। महज 50 मीटर सुरंग और खोदनी थी। फिर वारदात को अंजाम देते।
जयपुर शहर में यूपी के ये चार बदमाश किराए पर दुकान लेकर उसमें पिछले छह माह से सुरंग खोदते रहे। किसी को कानों-कान भनक तक नहीं लगी। मंगलवार को आलू से भरा ट्रक से वहां से गुजरा तो टायर सुरंग में धंस गया था। तब मामले का खुलासा हुआ। खास बात यह है कि बदमाश सुरंग से निकली मिट्टी बोरियों में भरकर दुकान में ही रखते थे। ताकि किसी को शक नहीं हो।
सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और एक बदमाश का पकड़ा। बाकी तीन भाग गए। चारों यूपी के रहने वाले हैं। इनके पास दुकान का किरायानामा व कुछ फर्जी दस्तावेज और सुरंग का नक्शा मिला है। नक्शे में दुकान से 350 मीटर दूर एसबीआई, अंबिका ज्वैलर्स और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा है, जिसे बदमाशों ने टारगेट पर ले रखा था।
एसीपी कैलाश बिश्नोई ने बताया कि पूछताछ के दौरान संदिग्ध बदमाश भागने लगा तो पुलिस जवानों ने 500 मीटर तक पीछा करके उसे पकड़ लिया। पकड़ा गया आरोपी अमन यूपी के बरेली का रहने वाला है। यही संभवतया गिरोह का सरगना भी है।
बदमाशों ने सुरंग को दुकान से 100 मीटर सीधा खोदा। फिर एक हिस्सा एसबीआई बैंक और दूसरा ज्वेलरी शोरूम की तरह घुमा रखा था। जयपुर पुलिस यूपी से इस गिरोह का आपराधिक रिकॉर्ड मंगवा रही है।












Click it and Unblock the Notifications