World Heart Day 2022: जब सचिन पहुंचे दिल के अस्पताल, बच्चों के साथ खेला क्रिकेट, यह तस्वीरें भावुक कर देंगी
रायपुर, 29 सितंबर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में वर्ल्ड रोड सेफ्टी क्रिकेट सीरीज का रोमांच मैदान के बाहर भी दिखाई दे रहा है। मंगलवार को क्रिकेट के भगवान काहे जाने वाले महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने अपने नन्हे प्रशसंकों से मिलकर उनका हौसला बढ़ाया। सचिन नया रायपुर स्थित श्री सत्य साईं हॉस्पिटल पहुंचे ,जहां उन्होंने बच्चों के दिल से जुड़ी बीमारियों का इलाज करवा रहे बच्चों से मिलकर उनके साथ यादगार पल बिताया।

सचिन से मिलाकर भावुक हुए बच्चे और परिजन
रायपुर में स्थित श्री सत्य साईं हॉस्पिटल में भारत ही नहीं बल्कि विदेशों से भी माता बाप अपने बच्चों के इलाज के लिए पहुंचते हैं। इस अस्पताल में बच्चों के लिए दिल की बीमारी से जुड़े इलाज निशुल्क किये जाते हैं। सचिन तेंदुलकर फ़िलहाल रायपुर में हैं। वह मंगलवार को अस्पताल पहुंचे और अपने नन्हे फैन्स को तोहफे दिए। इस दौरान बच्चे भी सचिन से मिलकर काफी खुश नजर आये,वहीं बच्चों के माता पिता भावुक हो गए।

अस्पताल में बना टेम्परेरी क्रिकेट मैदान
वर्ल्ड हार्ट डे से पहले दिल की बीमारी से जूझ रहे बच्चों से सचिन तेंदुलकर की मुलाकात किसी संजीवनी से कम नहीं थी. सचिन ने बच्चों से मिलकर उनका उत्साह बढ़ाया और क्रिकेट भी खेला। उन्होंने अस्पताल में ही बच्चों के साथ बैटिंग और बॉलिंग की की। ज्ञात हो कि रायपुर में बने सत्य साईं हॉस्पिटल को 10 साल से अधिक हो चुके हैं। इस अस्पताल में अब तक करीब 22 हजार बच्चों को नया जीवन मिला हैं। यह एक ऐसा अस्पताल है,जहां बच्चों का इलाज पूरी तरह निःशुल्क होता है।

कहा- बहुत पहले से आना चाहता था
दरअसल सचिन तेंदुलकर की 2 सप्ताह पहले ही अस्पताल के चेयरमैन श्रीनिवास से बात हुई थी। उन्होंने उनको फोनपर जानकारी दी थी कि वह रायपुर पहुंचेंगे। सचिन बहुत पहले ही अस्पताल आना चाहते थे,लेकिन कोरोना के कारण यात्रा में होने वाली समस्या के कारण नहीं पहुंच सके थे।
सचिन ने अस्पताल में बच्चो के अलावा स्टाफ के लोगों के साथ भी तस्वीर खिंचवाई और कहा कि वह बेहद खुश हैं,क्योंकि वह सबसे मिल पाए और कई अलग अनुभव किये। उन्होंने कहा कि किसी भी चीज की शुरुआत दिल से होती है ,इस इसकी समस्या को सत्य साईं हॉस्पिटल की पूरी टीम ने दूर किया। मैंने देखा है कि मां बाप बेहद उम्मीदें लिए आते हैं।

टेका साईं के दरबार में माथा
आपको बता दें कि नया रायपुर में सत्यसाईं अस्पताल है।इसी अस्पताल के प्राँगण में सत्यसाईं का मंदिर भी है। भारत रत्न सचिन तेंदुलकर सत्यसांई के बड़े भक्तों में शामिल हैं। सचिन भगवान संत सत्यसांई को भगवान की तरह पूजते हैं। वह जब रायपुर है,तो अपने गुरु से मिलने कैसे ना जाते,सचिन ने मंगलवार को सत्य साईं के मंदिर में माथा टेककर प्रार्थना भी की।

सत्य साईं बाबा को भगवान की तरह मानते हैं सचिन
साल 2011 की बात है,जब सत्यसाईं बाबा का स्वर्गवास हो गया था,तब सचिन तेंडुलकर अपनी पत्नी अंजली के साथ पुट्टपर्थी जाकर सत्यसाईं के अंतिम दर्शन किये थे। सचिन सत्य साईं के शव के निकट बैठकर काफी देर तक रोते नजर आये थे। दरअसल सत्य साईं के भक्त शिरडी के साईं बाबा का अवतार मानते थे। 24 अप्रैल 2011 को सत्य साईं बाबा का निधन हो गया था।रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरिज क्रिकेट टूनामेंट रायपुर में 27 सितंबर से 1 अक्टूबर के मध्य हो रहा है।
यह भी पढ़ें भारत लौटेगा कोहिनूर ? बस्तर महाराजा जुटा रहे हैं दस्तावेज,जल्द करेंगे दावा
यह भी पढ़ें कभी देखा है आत्मा का घर? जानिए कहां बनाया जाता है इसे












Click it and Unblock the Notifications