अब जादू के बल पर नक्सलियों से निपटना चाहती है छत्तीसगढ़ सरकार

रायपुर। छत्तीसगढ़ नक्सलियों के आतंक से हर वक्त घिरा रहता है। आए दिन यहां नक्सली सुरक्षा जवानों को अपना निशाना बनाते रहते हैं। तमाम कोशिशों के बावजूद सरकार अब तक नक्सलियों पर काबू नहीं पा सकी है। ऐसे में अब छत्तीसगढ़ सरकार के पर्यटन और संस्कृति मंत्री माओवादियों से निपटने के लिए नया तोड़ निकाला है।

naxalism

मंत्री अजय चंद्राकर ने जादू से माओवाद को खत्म करने का प्रस्ताव दिया। मंत्री जी ने मशहूर जादूगर आनंद को ये प्रस्ताव दिया है कि वो अपने जादू के बल से इन नक्सलियों को खत्म कर दें। दरअसल पिछले हफ्ते जादूगर आनंद का शो रायपुर में था। जिसे देखने के लिए मंत्री साहब भी पहुंचे थे। जब उन्होंने आनंद के जादू का एक शो देखा था जिसमें जादूगर एक लड़के को दो हिस्सो में बांट देता हैं और उसे फिर से जिंदा भी करके दिखा देते हैं उसे देखकर मंत्री जी तो आइडिया आया।

उन्होंने फौरन आनंद को ऑफर दे डाला और कहा कि आप तो छत्तीसगढ़ के भांजे हो। छत्तीसगढ़ से आपका अटूट रिश्ता है। ऐसे में आप अपने जादू की मदद से अपने ननिहाल को माओवादियों से मुक्त करा सकते हैं।मंत्री जी का ऑफर सुनकर जादूगर आनंद सन्न रह गए और उन्होंने फौरन ही इस ऑफर से इंकार कर दिया ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+