छत्तीसगढ़ में नक्सली हमला, सीआरपीएफ के 3 जवान घायल
रायपुर। सरकार की नक्सल विरोधी चेतावनी का असर जमीनी तौर पर नजर नहीं आ रहा है। नक्सल प्रभावित छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों और अर्द्धसैनिक बलों के बीच बीते दिन हुई मुठभेड़ में तीन कोबरा जवान घायल हो गए।

दरअसल दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधीक्षक कामलोचन कश्यप ने बताया कि नक्सलियों और अर्द्धसैनिक बलों के बीच यह मुठभेड़ शुरु हो गई। जिले के अरनपुर पुलिस स्टेशन के जंगलों के बीच तब हुआ जब ये जवान नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन में भाग लेकर वापस लौट रहे थे।
पढ़ें- भारत-पाक में फिर दरार
कामलोचन ने बताया कि ये विशिष्ट जवान सीआरपीएएफ बटालियन 201 के यूनिट से संबंधित है जो नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन में भाग लेने के लिए गए हुए थे। नक्सलियों के एक समूह ने इन जवानों पर हमला कर दिया व आननफानन इस कार्रवाई में तीन जवान घायल हो गए।
बीते दिनों से हो रही नक्सल-हलचल पर सरकार की खामोशी नक्सलियों को कहीं ना कहीं बढ़ावा दे रही है। चुनावी वादों में नक्सल समस्या को भले ही प्राथमिकता से प्रोजेक्ट किया गया हो पर हकीकत इससे थोड़ा अलग नज़र आ रही है।












Click it and Unblock the Notifications