Video Viral: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरनांद बोले-पाकिस्तान,बांग्लादेश को भारत के साथ जोड़ दो,होगा अभिनंदन
ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि देश में भारत को जोड़ने का अभियान चलाया जाना चाहिए।
ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने अखंड भारत की अवधारणा को लेकर बड़ा बयान दिया है।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अपने प्रवास के दौरान कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के संबंध में पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान को भारत से जोड़ दिया जाये,तो हम आपका अभिनंदन करने को तैयार हैं।

ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि देश में भारत को जोड़ने का अभियान चलाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पहले यह तय होना चाहिए कि आखिर जोड़ना क्या है? यह कल्पना हैं कि टूट रहा है लेकिन क्या इसकी जानकारी होनी चाहिए।
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने आगे कहा- अच्छा होगा,जो प्रामाणिक तौर पर टूटा है ,पहले उसे जोड़ा जाए। उन्होंने का कि पाकिस्तान और बांग्लादेश भारत का हिस्सा थे, अगर जोड़ना ही है,तो पहले इन्हे जोड़ा जाना चाहिए। जो वाकई में टूटा है, उसे जोड़ें। भारत से टूट कर पाकिस्तान बनाया गया, लेकिन आज वही भारत हमारा सबसे बड़ा दुश्मन है।
Recommended Video

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने बड़ी बात कहते हुए कहा कि आजादी के पूर्व ही भारत के बंटवारे की पटकथा लिख दी गई थी। देश के बंटवारे की प्रथम शर्त थी कि सभी हिंदू भारत में रहेंगे और मुस्लिम पाकिस्तान चले जाएंगे। बंटवारे के वक़्त जब बड़े स्तर पर हिंसा हुई, तब वायसराय लॉर्ड माउंटबेटन ने नेहरू और जिन्ना से कहा था कि हिंसा नहीं रूकती,तब भारत को आजाद करने निर्णय वापस ले लिया जाएगा। यह साबित हो जाएगा कि आप भारत नहीं चला सकते हैं।उस समय नेहरू और जिन्ना ने अंतरिम व्यवस्था के तौर परजनता से अपील की कि लोग अपने मुताबिक रहने के लिए स्वतंत्र हैं।उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता के 75 वर्ष बाद भी विभाजन की शर्तों का पालन नहीं हो पाया है। जब हिंदू-मुस्लिम दोनों स्थान रह रहे हैं, तो बंटवारा कैसा? शंकराचार्य ने आगे कहा कि इसलिए मैं कहता हूं कि बंटवारे को समाप्त करके पाकिस्तान को वापस भारत में मिला लेना चाहिए।
इधर कांग्रेस प्रवक्ता नेता सुशील आनंद शुक्ला ने शंकराचार्य विमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जो देश भारत से लग होकर अलग राष्ट्र बन चुके हैं। उन्होंने जोड़ने की बाते करना कोरी कल्पना और हवाबाजी है,लेकिन भारत में रहने वाले लोंगो के बीच फैली वैमन्सयता को दूर करना ही सच्ची भारतीयता है। इसी उद्देश्य को लेकर राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर निकले हुए हैं। इससे ही भारत का कल्याण होगा।
यह भी पढ़ें Korba: गुजरात से आया शैतान शहबाज, 51 बार गोदा पेचकस,ले ली प्रेमिका की जान












Click it and Unblock the Notifications