प्रशांत कुमार मिश्रा बने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस, 1 जून से संभालेंगे कार्यभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का प्रशांत कुमार मिश्रा को चीफ जस्टिस चुना गया है। इस पद पर वह 1 जून से कार्यभार संभालेंगे। यह जानकारी कानून मंत्रालय की तरफ से दी गई है। सोमवार यानी कि 24 मई को नोटिस जारी कर यह बताया गया है कि 31 मई को चीफ जस्टिस पीआर रामचंद्र मेनन रिटायर हो रहे हैं, जिनकी जगह पर जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा पद संभालेंगे। 4 सितंबर 1987 को जस्टिस प्रशांत मिश्रा ने एडवोकेट के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी।

prashant kumar mishra chief justice of chhattisgarh high court

इस दौरान उन्होंने डिस्ट्रिक्ट कोर्ट, मध्यप्रदेश हाईकोर्ट और छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में काम किया। साल 2009 में 10 दिसंबर को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में उनकी नियुक्ति अतिरिक्त जज के तौर पर हुई थी। इसके बाद साल 2014 के 28 नवंबर को उन्हें स्थायी जज बना दिया गया। जस्टिस मेनन ने लॉ की डिग्री 1982 में अर्नाकुलम के गवर्नमेंट लॉ कॉलेज से लिया और 1983 में एडवोकेट का दर्जा हासिल किया। 6 मई 2019 को उन्होंने छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस का पदभार संभाला था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+