वोट देने पर उंगली काटने की धमकी देने वाले नक्सली कर रहे हैं चुनाव विश्लेषण

बताया गया है कि नक्सलियों ने ग्रामीण महिलाओं व पुरुषों से पूछा कि उन्होंने वोट किस दल को दिया है। नक्सलियों ने इसकी जानकारी भी ली कि कितने ग्रामीण वोट देने नहीं पहुंचे। हालांकि नक्सलियों द्वारा ग्रामीणों को किसी प्रकार का नुकसान पहुंचाने की खबर नहीं है। लेकिन उनके द्वारा पहली बार ऐसा करने से ग्रामीण सशंकित जरूर हैं।
उल्लेखनीय है कि लोहंडीगुड़ा क्षेत्र में बारसूर दलम का काफी प्रभाव है। मदार्पाल दलम से कुछ नक्सलियों को अलग कर तीन वर्ष पहले बारसूर दलम का गठन किया गया था। पूर्व कमांडर के 10 लाख रुपये लेकर फरार हो जाने के बाद मदार्पाल एरिया कमेटी स्माल एक्शन ग्रुप के प्रमुख विलास को बारसूर एरिया कमेटी का कमांडर बनाया दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications