Navratri 2022:देवी का आशीर्वाद लेने दुर्गा पंडालों में पहुंचे CM भूपेश, युवाओं के संग किया गरबा,देखें तस्वीरें
देशभर में नवरात्रि की धूम है।आम और खास लोग माता दुर्गा की उपासना में लीन हैं। रविवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी देवीभक्ति में डूबे नजर आये। उन्होंने कल देर शाम नवरात्र के मौक़े पर राजधानी रायपुर के अलग-अलग
रायपुर, 03 अक्टूबर। देशभर में नवरात्रि की धूम है।आम और खास लोग माता दुर्गा की उपासना में लीन हैं। रविवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी देवीभक्ति में डूबे नजर आये। उन्होंने कल देर शाम नवरात्र के मौक़े पर राजधानी रायपुर के अलग-अलग इलाकों पर स्थापित की गई मां दुर्गा प्रतिमाओं के दर्शन करने के अलावा गरबा उत्सव में भी हिस्सा लिया।
Recommended Video

दुर्गा पंडालों में पहुंचे सीएम भूपेश बघेल
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल किसान परिवार से ताल्लुकात रखते हैं। हर तीज त्यौहार आम लोगों की तरह बेहद उत्साहित नजर आते हैं। रविवार शाम से लेकर देर रात तक मुख्यमंत्री बघेल रायपुर शहर के कई हिस्सों में दुर्गा पंडलों में रूककर उनके दर्शन करते देखे गए।

महामाया मंदिर पहुंचे सीएम भूपेश , किये देवी दर्शन
रायपुर के प्रसिद्ध कालीबाड़ी दुर्गाउत्सव पंडाल पहुंचकर सीएम भूपेश बघेल ने देवी भक्तो का उत्साह बढ़ाया। सीएम के पहुंचने पर बंग समाज ने ढाक के धुनों के बीच उनका ज़ोरदार स्वागत किया। इसके अलावा मुख्यमंत्री बैरनबाजार स्थित दुर्गा पंडाल में भी गए और वहां पूजा-अर्चना की।वह रायपुर पुरानी बस्ती स्थित माँ महामाया मंदिर भी गए और वहां देवी मां की अराधना की।

सीएम हाउस में हुआ गरबा का आयोजन
रविवार शाम को सीएम हाउस स्थित जनदर्शन हाल में समग्र गुजराती समाज की तरफ से गरबा रास का आयोजन किया गया। सीएम भूपेश बघेल ने माता रानी के समक्ष गरबा कलश प्रज्ज्वलित कर और माँ दुर्गा की पूजा-अर्चना कर गरबा रास का शुभारंभ किया। पारम्परिक अंदाज़ में आयोजित हुए गरबा रास में सीएम बघेल सपरिवार उपस्थित थे।

गरबा की धुन पर थिरके सीएम,किया रास गरबा
सीएम भूपेश बघेल गरबा नृत्य के दौरान पहने जानी वाली पारम्परिक वेशभूषा में नजर आये। उन्होंने गरबा संगीत की धुन पर रिदम के साथ डांडिया रास किया और लोगों से आग्रह पर तस्वीरें भी खिंचवाई। इस कार्यक्रम में भी छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, रायपुर नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर भी मौजूद थे।

बघेल ने दी दुर्गाष्टमी और महानवमी की शुभकमनायें
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़वासियों को दुर्गाष्टमी और महानवमी की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर बघेल ने मां दुर्गा से प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की है। अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा है कि शक्ति की उपासना का महापर्व नवरात्रि पूरे देश में नौ दिनों तक भक्तिभाव से मनाया जाता है। इस दौरान देवी के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि शक्ति का यह पर्व हमें सिखाता है कि नारी का सम्मान हमारी परम्परा और संस्कृति का हिस्सा होने के साथ ही हमारे मूल्यों का हिस्सा है, इन मूल्यों को जीवंत बनाए रखना हम सबकी महती जिम्मेदारी है।किए और पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि व ख़ुशहाली की कामना की।












Click it and Unblock the Notifications