छत्तीसगढ़: रायपुर आने-जाने वाले विमानों की उड़ानें फिर शुरू की गईं, आखिर क्यों रोक दी थीं फ्लाइट?

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी ​में स्थित रायपुर एयरपोर्ट पर विमानों की आवाजाही फिर शुरू हो गई है। दरअसल, विजिब्लिटी-लो (कम-दृश्यता) होने की वजह से यहां उड़ानें रोक दी गई थीं। एयरपोर्ट के आस-पास के इलाके में धुंध काफी ज्यादा हो गया था। कुछ घंटों के बाद रायपुर एयरपोर्ट के डायरेक्टर राकेश रंजन सहाय ने अब यह जानकारी दी है कि, दृश्यता 1200 मीटर तक पहुंच गई है और उड़ानों की आवाजाही फिर से शुरू की जा रही है।

 movement of flights resumed at Raipur Airport

रायपुर हवाई अड्डे के निदेशक राकेश रंजन सहाय ने इससे पहले कहा था कि, एटीसी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार एयरपोर्ट पर दृश्यता 400 मीटर है, जबकि विमान की आवाजाही के लिए 1200 मीटर दृश्यता आवश्यक है। ऐसे में अभी एयरपोर्ट पर फ्लाइट के आने-जाने की कोई सुविधा नहीं है। उन्हेांने यह भी कहा था कि, वे एटीसी के अपडेट्स मिलने का इंतजार कर रहे हैं और उम्मीद जता रहे हैं कि, दृश्यता पर्याप्त होगी। अब जबकि 9 बजे दृश्यता 1200 मीटर तक पहुंच गई है तो यहां विमानों की आवाजाही फिर से शुरू की जा रही है।

हवाई सफर करने वालों के लिए एक और खबर यह है कि, स्पाइज जेट एक बार फिर से बोइंग-737 मैक्स एयरक्राफ्ट को सेवा में लाएगी। ऐसा 2 साल के बाद हो रहा है जब, यह ​एयरक्राफ्ट फिर से यात्रियों के लिए उड़ानें भरेगा। दो साल पहले स्पाइस जेट ने बोइंग 737 मैक्स को एक क्रैश के बाद बंद कर दिया था। हालांकि, लंबे इंतजार के बाद एक बार फिर से बोइंग 737 उड़ान भरने के लिए तैयार है। क्योंकि, डीजीसीए ने स्पाइस जेट को बोइंग 737 को यात्रियों के लिए शुरू करने की अनुमति दे दी है। इस बारे में स्पाइसजेट के सीएमडी अजय सिंह ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि, हमने इस विमान के नहीं चलने की वजह से बहुत नुकसान उठाया। तीन साल पहले जब इस विमान को अपने बेड़े में शामिल किया था, उसके बाद छह महीने तक इस विमान ने उड़ान भरी थी। हालांकि, फिर वो घटना हो गई। अब यात्री इस विमान से काफी खुश होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+