कौन है यह खूबसूरत लड़की? जो खड़ी है सचिन तेंदुलकर के साथ,जानिए
दुनियाभर के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ियों से सजी वर्ल्ड रोड सेफ्टी क्रिकेट सीरीज़ में मैच के दौरान दिखाई देने वाली एक खूबसूरत लड़की भी लोगों को बेहद आकर्षित कर रही है।
रायपुर, 30 सितंबर। दुनियाभर के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ियों से सजी वर्ल्ड रोड सेफ्टी क्रिकेट सीरीज़ में मैच के दौरान दिखाई देने वाली एक खूबसूरत लड़की भी लोगों को बेहद आकर्षित कर रही है। गुरुवार को छत्तीसगढ़ के रायपुर में जब इंडिया लीजेंड्स ने ऑस्ट्रेलिया लीजेंड्स के खिलाफ जीत हासिल की ,तो सचिन तेंदुलकर के पास ग्लेमर की चमक बिखरेती लड़की भी दिखाई दी। कौन है यह लड़की हम आपको बता रहे हैं।

मालकिन है इंडिया लीजेंड्स टीम की
सचिन तेंदुलकर के बगल में खड़ी यह सुंदर कन्या है "निकी दास " ,जो कि 'इंडिया लीजेंड्स' टीम की मालिक हैं। वर्ल्ड रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज सीजन 2 में सचिन तेंदुलकर की कप्तानी वाली भारतीय टीम की ओनर निकी दास का कहना है कि रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज भाग 2 का हिस्सा बनकर वह खुद को सम्मानित महसूस करती हैं,क्योंकि वह खेल और खिलाडियों का बेहद सम्मान करती हैं,इसलिए वह खिलाडियों के साथ खुद को खुश महसूस करती हैं।

सचिन की हैं बिग फैन
निकी का कहना है कि वह सचिन तेंदुलकर से बहुत प्रभावित हैं। उनका कहना है कि सचिन पूरी टीम को उत्साहित और प्रेरित करते हैं। उनकी मेहनत देखकर सभी उत्साहित हाे जाते हैं। महान खिलाड़ी होने के बाद भी खुद टीम के मेंटर हैं। जमकर पसीना बहाते हैं। पूरे अनुशासन के साथ वर्कआउट करने के साथ मैदान में अभ्यास करते हैं। यह बाकि खिलाड़ियों को भी प्रेरणादायक है।

क्रिकेट सीरीज़ के बाद करेंगी साउथ की फिल्म
निकी दास एक इंटरनेशनल मॉडल हैं। उन्होंने दुनियाभर के कई देशाें में मॉडलिंग की है। लंबे समय से वह ग्लैमर की दुनिया में काम कर रही हैं। हाल में में उन्होंने मीडिया से जानकारी साझा की थी कि वह शीघ्र ही एक साउथ इंडियन फिल्म में काम कर सकती हैं । रोड सेफ्टी के खिताबी मुकाबलों के बाद वह फिल्म की शूटिंग में बिजी हो जाएंगी। कुछ वक़्त पहले निकी विवेक ओबराय के साथ एक फैशन ब्रांड के प्रमोशन में नजर आईं थीं।

जीत चुकी हैं कई ब्यूटी कॉन्टेस्ट
निकी दास मॉडल होने के साथ फिल्म अभिनेत्री हैं। साल 2013 में निकी ने कन्नड़ फिल्म मंधाहासा की थी, जो बहुत ही सुपरहिट फिल्म साबित हुई थी। वह ग्लैडरैग्स ब्यूटी पेजेंट की विनर भी रह चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने तुर्की में 'इंटरनेशनल पेजेंट बेस्ट मॉडल ऑफ द वर्ल्ड' में भारत का प्रतिनिधित्व किया था और 'मिस चार्मिंग' का खिताब हासिल किया था। निकी दास जितनी खूबसूरत हैं,उतनी ही बुद्धिमान भी हैं। अपनी खूबूसरती से ग्लेमर की दुनिया में छा जाने वाली निकी दास कई अलग अलग क्षेत्रों में काम कर रही हैं। रोचक बात यह है कि उन्होंने जिस क्षेत्र में अपनी किस्मत आजमाई है,वहां वह सफल यही हैं।

कई क्षेत्रों में हैं सक्रिय ,जमकर कमाया पैसा
निकी दास मॉडलिंग और रैंप वॉक करती हैं। किंगफिशर कैलेंडर गर्ल के रूप में उन्होंने अपनी पहचान बनाई थी। मॉडलिंग ,सिनेमा के अलावा उन्होंने अपने काम को आगे बढ़ाया और फूड और बेवरेजेस, मनोरंजन, रियल स्टेट के क्षेत्र में सफलता पाकर धन और शोहरत कमाई। इसके बाद उन्होंने क्रिकेट की दुनिया में अपना कदम आगे आगे बढ़ाया है।
यह भी पढ़ें अपने गुरु से मिलने पहुंचे सचिन तेंदुलकर, किया दंडवत प्रणाम












Click it and Unblock the Notifications