छत्तीसगढ़ भाजपा एमपी के भाई ने स्कूल मैनेजर पर चढ़ाई पजेरो

रायपुर/ नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) छत्तीसगढ़ से भाजपा के राज्यसभा सांसद रणविजय सिंह जूदेव के भाई विक्रमादित्य सिंह जूदेव का कथित तौर पर एक निजी स्कूल मैनेजर को बुरी तरह से पीटने और उस पर अपनी पजेरो गाड़ी चढ़ा देने के मामले की गूंज दिल्ली तक भी पहुंच गई है।

Kin of BJP MP in Chhattisgarh mercilessly beats a school manager

राजघराने से संबंध

जूदेव जशपुर राजघराने से ताल्लुक रखते हैं। ऐसा पहली बार हुआ जब लोगों ने राजमहल के विरूद्ध प्रदर्शन किया है। जूदेव की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लोगों ने कलेक्टोरेट पर धरना दिया।

भाजपा आला कमान ने रिपोर्ट मांगी

भाजपा आला कमान ने सारे मामले की रिपोर्ट अपनी राज्य इकाई से मांगी है। जूदेव के खिलाफ हत्या की कोशिश (धारा 307) के तहत मामला दर्ज किया गया है। स्कूल संचालक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्कूल संचालक वेंटिलेटर पर है।

निजी स्कूल चलाते

जानकारी के अनुसार बरमेश्वर गुप्ता जशपुर में एक निजी स्कूल चलाते हैं। विक्रमादित्य सिंह जूदेव उर्फ बाबा का उनसे काफी समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। जूदेव का कहना था कि जिस जमीन पर स्कूल है, वह उनकी है। वह लगातार जमीन खाली करने का दबाव बना रहे थे। इस पर बरमेश्वर ने उनका विरोध किया।

पीटने लगे

मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को विक्रमादित्य अपने साथियों के साथ बरमेश्वर के घर पहुंचे और उसे बाहर निकालकर पीटने लगे। जब बरमेश्वर बेहोश हो गए तो विक्रमादित्य ने उनके ऊपर गाड़ी चढ़ा दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+