Chattisgarh: रायपुर पहुंचे जे पी नड्डा, रोड शो के ज़रिये भाजपा ने किया शक्ति प्रदर्शन
शुक्रवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा 4 चार दिवसीय रायपुर पहुंचे। विशेष विमान से रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर उनका भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज़ोरदार स्वागत किया।
रायपुर,9 सितंबर। शुक्रवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा 4 चार दिवसीय रायपुर पहुंचे। विशेष विमान से रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर उनका भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज़ोरदार स्वागत किया।

नड्डा का स्वागत करने वाले नेताओं में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव,सांसद सुनील सोनी समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल थे।
जगत प्रकाश नड्डा के एयरपोर्ट से बाहर आते ही कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उनका स्वागत किया।इसके अलावा उन्होंने एयरपोर्ट के बाहर बने स्वागत मंच परखड़े होकर सभी का अभिनंदन किया। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा भाजपा के जिला कार्यालय एकात्म परिसर से साइंस कॉलेज मैदान पहुंचे । जहां उन्होंने पार्टी के सम्मेलन में बूथ स्तर से लेकर प्रदेश पदाधिकारियों को संबोधित किया।
भाजपा के सम्मेलन के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने जे पी नड्डा को गदा भेंट करते हुए कहा कि यह निर्णायक युद्ध है। रमन सिंह ने कहा कि जब जब सेनापति सामने आते हैं,तब उनके पास गदा होती है। राष्ट्रीय अध्यक्ष हमे दिशा-निर्देश देने आए हैं, 2023 में चुनाव में बीजेपी के प्रचंड बहुमत से जीतेगी।इससे पूर्व उन्होंने एयरपोर्ट से लेकर तेलीबांधा से रोड शो किया। इस दौरान उनके साथ पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह और प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव भी शामिल रहे।
गौरतलब है कि जे पी नड्डा अपन चार दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे हुए हैं,इस दौरान वह आरएसएस की तीन दिवसीय राष्ट्रीय समन्वय बैठक में शामिल होंगे। यह बैठक 10 से 12 सितंबर तक नया रायपुर के जैनम मानस भवन में आयोजित होगी। इस बैठक में शामिल होने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले और कई अन्य पदाधिकारी पहले ही यहां पहुंच चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद जगत प्रकाश नड्डा का छत्तीसगढ़ में यह पहला दौरा है। प्रदेश में आगामी साल में विधानसभा चुनाव होने हैं। भाजपा की चुनावी तैयारियों के लिहाज से इस दौरे को मत्त्वपूर्ण माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में BJP का चेहरा कौन, क्या संगठन ने रमन सिंह से बनाई दूरी ?












Click it and Unblock the Notifications