बालोद सड़क दुर्घटना प्रभावित परिवार के घर पहुंचे गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, दिलाया हरसंभव मदद का आश्वासन

Balod CM Bhupesh: सीएम भूपेश बघेल ने बालोद जिले के पुरूर और चारामा के बीच घटी घटना के मृतकों के परिवारजनों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश जिला प्रशासन के अधिकारियों को दिए है।

HM balod sahu

Home Minister Tamradhwaj Sahu Chhattisgarh: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू चारामा-जगतरा के बीच घटित सड़क दुर्घटना में प्रभावित साहू परिवार के परिजनों से मिलने आज उनके गृहग्राम सोरम पहुंचे, जहां उन्होंने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। गृहमंत्री ने उनसे कहा कि दुख की इस घड़ी में सरकार उनके साथ है और वह हरसंभव मदद करेगी।

गौरतलब है कि बालोद जिले के पुरूर और चारामा के बीच बालोदगहन के पास शादी कार्यक्रम में जा रही बोलेरो और ट्रक के बीच भिड़ंत से यह दुःखद घटना घटी। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने मृतकों के परिवारजनों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश जिला प्रशासन के अधिकारियों को दिए है। साथ ही उन्होंने इस घटना में मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की घोषणा की।

इस अवसर पर राज्य दुग्ध महासंघ के अध्यक्ष विपिन साहू, राज्य दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड के अध्यक्ष मोहन लालवानी, धमतरी नगर निगम के महापौर विजय देवांगन, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष निशु चंद्राकर, वरिष्ठ नागरिक शरद लोहाणा, जनपद पंचायत धमतरी की अध्यक्ष मनीषा साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारीगण मौजूद थे।

यह भी पढ़ें लाल गलियारे में पसरा सन्नाटा, माओवादी कैम्पों में DRG का खौफ, नक्सलियों ने गांवों से राशन लेना किया बंद

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+