कांग्रेस का हिंदुत्ववादी चेहरा, हिन्दू नववर्ष पर 25000 धर्म ध्वज फहराने निकले छत्तीसगढ़ सरकार के संसदीय सचिव

रायपुर,02 अप्रैल। देश की राजनीति में भाजपा हमेशा हिंदुत्ववाद को लेकर आगे बढ़ती रही है,वहीं कांग्रेस ने हमेशा खुद को एक सेक्युलर पार्टी बताया है। कांग्रेस हमेशा ही खुद को सर्वधर्म हितैषी बनाते हुए कट्टर हिंदुत्व से परहेज करती रही है। लेकिन इन दिनों छत्तीसगढ़ की राजनीति में सीएम भूपेश बघेल से लेकर उनके विधायक तक हिन्दू तीज त्योहारों को बड़े ही जोर शोर से मना रहे हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और छत्तीसगढ़ सरकार में धर्मस्व विभाग के संसदीय सचिव विकास विकास उपाध्याय की राजनीति भी इसी दिशा में आगे बढ़ रही है।

vikas upadhyay

रायपुर विधायक विकास उपाध्याय आज हिन्दू नव वर्ष के उपलक्ष्य पर अपने विधानसभा क्षेत्र में हजारों की संख्या में आम लोगों के साथ शोभायात्रा निकाली । उन्होंने हिन्दू मंदिरों में उपस्थित पूजा अर्चना की , धर्म ध्वज फहराया और जोरदार आतिशबाजी के साथ मिठाई बांटी। सड़को पर निकले विधायक विकास उपाध्याय ने फूलों से सजी खुले जीप में सवार होकर लोगों का अभिवादन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भगवान ब्रह्मा ने चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि से ही सृष्टि की रचना करना प्रारंभ किया था,उन्होंने 07 दिनों में ही सृष्टि की रचना कर ली थी। यानि हमारा यह नववर्ष सृष्टि के निर्माण का आधारभूत स्तंभ है। इसे बनाये रखने हम सभी को सौहाद्र प्रेम और आत्मिक परिशुद्धता का परिचय देना होगा।

vikas

विकास उपाध्याय ने सुबह 9 बजे अपने सरकारी बंगले से हिन्दू नववर्ष शोभायात्रा का शुभारंभ किया ,जो शहर के कई प्रमुख मार्गो से होती हुई गुजरी। छत्तीसगढ़ सरकार के संसदीय सचिव विकास उपाध्याय की रैली में रामधुन के साथ ही जय श्रीराम के नारे भी लग रहे थे। इस दौरान उनके साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। बहरहाल विकास उपाध्याय केवल कांग्रेस विधायक होने के नाते छत्तीसगढ़ सरकार का हिस्सा नहीं हैं ,बल्कि कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव भी हैं। उनका हिंदुत्व प्रेम कांग्रेस की नई तस्वीर की तरफ इशारा करता है कि अब कांग्रेस बदल रही है और अल्पसंख्यको के साथ ही बहुसंख्यकों को भी अपना वोटर मानना चाहती है।

शनिवार को रायपुर पश्चिम विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक विकास उपाध्याय ने हिन्दू नववर्ष की शुरू होने की खुशियां मनाई। उन्होंने राजधानी रायपुर की सड़को पर सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ चैत्र नवरात्रि पर भव्य शोभा रैली भी निकाली। विकास उपाध्याय ने बताया कि कांग्रेस में उन्होंने हिन्दू नववर्ष को धूमधाम के साथ मनाने की परंपरा शुरू की थी, लेकिन कोरोनाकाल के चलते बीते दो सालों से हिन्दू नववर्ष को नाह मना पा रहे थे। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी विधानसभा में लोगों के घरों में 25000 धर्म ध्वज फहराने का लक्ष्य रखा है। जो भी हिन्दू मान्यताओं को मानता है,वह इस ध्वज को अपने घर में लगा सकता है।

यह भी पढ़ें जानिए छत्तीसगढ़ की खल्लारी माता मंदिर के बारे में, जहां हुआ था भीम का राक्षसी हिंडिबा से विवाह

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल सरकार के बनने के बाद कांग्रेस पहले से बदली हुई नजर आने लगी है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने सरकार ने स्थानीय तीज त्यौहारों में अवकाश देने के साथ ही गाय को गौमाता मानकर उनकी सेवा करने का जिम्मा उठाया है। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में गौधन न्याय योजना चला रखी है जिसके जरिये दो रूपये प्रति किलो में राज्य के किसानों और पशुपालकों से गाय का गोबर खरीदा जाता है। इतना ही नहीं भूपेश बघेल सरकार का दावा है कि वह गाय को गौठान में रखकर ना केवल आवारा मवेशियों पर नियंत्रण कर रहे हैं ,बल्कि गौमाता की सेवा भी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में बढ़ी आप की सक्रियता, टीम केजरीवाल कर रही है राज्य के नेताओं से संपर्क !

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+