रायपुरः स्कूल में ऑनलाइन बकरीद सेलिब्रेशन के प्रोग्राम को लेकर जमकर हुआ हंगामा, खूब हुई नारेबाजी

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के मोवा स्थित आदर्श स्कूल में मंगलवार की सुबह जमकर हंगामा हुआ। भाजपा पार्षद विश्वदिनी पांडे, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और दूसरे हिंदू संगठनों के नेताओं ने स्कूल में जमकर नारेबाजी की। वहीं शोर सुनकर स्कूल में मौजूद स्टाफ भी हड़बड़ा गए। दरअसल, यह सारा विवाद स्कूल के वर्चुअल बकरीद सेलिब्रेशन को लेकर शुरू हुआ। भाजपा पार्षद ने बताया कि स्कूल की तरफ से बच्चों के पैरेंट्स को मैसेज भेजा गया कि मंगलवार को सभी बच्चे हरे कपड़े पहनेंगे, कोई राष्ट्रगान नहीं गाएगा। इस पर मुझे कुछ अभिभावकों ने शिकायत भेजी। बकरीद तो कुर्बानी का त्योहार है। इसमें बच्चों को क्या सीख देंगे।

hindu sangathan did protest against online programme of bakrid celeberation

इसके अलावा भाजपा पार्षद ने कहा कि इस्लामीकरण नहीं होने देंगे। स्कूल के प्रबंधन से इसे लेकर बात की, कहा कि दीवाली-ईद तो फिर समझ में आते हैं, पर बकरीद हम मनाने नहीं देंगे, इसलिए विरोध किया। स्कूल के कैंपस में ही जन गण मन गाया और बकरीद की इस वर्चुअल क्लास को रद्द करवाया।स्कूल की प्रिंसिपल सविता चतुर्वेदी ने बताया कि हम पिछले 10 सालों से स्कूल में ओणम, दशहरा, ईद, जन्माष्टमी हर त्योहार मनाते हैं। सभी त्योहारों के पीछे की पारंपरिक कहानी और मान्यता को बताया जाता है, इसका मकसद सिर्फ इतना ही है कि बच्चों को हर धर्म-संस्कृति के बारे में पता चले।

भाजपा पार्षद ने इस बात को लेकर स्कूल प्रबंधन से बात की और कहा कि दीवाली-ईद तो फिर भी समझ में आता है, पर बकरीद हम मनाने नहीं देंगे। पार्षद ने स्कूल के कैंपस में ही जन गण मन गाया और बकरीद की इस वर्चुअल क्लास को रद्द करवाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+