OMG यहां शादी करने के लिए जेल जाना होता है जरूरी
नयी दिल्ली। अगर आपको ये पता चल जाए की आपके सामने वाले इंसान कभी जेल जा चुका है तो आपके दिमाग में उसके लिए नकारात्मक छवि बड़ी आसानी से बन जाती है। जेल जाना आमतौर पर दुखदायी और शर्मनाक ही माना जाता है, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो जेल जाकर खुश होते हैं।

जी हां एक ऐसी भी बिरादरी है जहां शादी के पहले लड़कों का जेल जाना आवश्यक होता है। इतना ही नहीं अगर शादी न हो रही हो तो जेल जाने से उनके नाम पर शादी की मुहर भी लग जाती है। जी हां इस बिरादरी के लोग जेल जाने में अपनी तौहीन नहीं बल्कि तारीफ समझते है।
छत्तीसगढ़ के रायपुर में एक गैंग बिरादरी में अपना प्रभुत्व जमाने और शादी करने के लिए जेल जाना आवश्यक होता है। इस बात का खुलासा उस वक्त हुआ जब पुलिस ने लोगों से ठगी करने वाले छारा गैंग के कुछ सदस्यों को पकड़ा। जब उनसे पूछताछ हुई तो यह अजीबो-गरीब बात सामने आई। पता चला कि इस गैंग के लोगों का काम लोगों से ठगी वह पैसा कमाना नहीं बल्कि अपनी बिरादरी में अपना प्रभुत्व जमाना होता है।
ये लोग छोटी मोटी ठगी की वारदात को अंजाम देते हैं जिसका प्रमुख उद्देश्य जेल जाना ही होता है। दरअसल जब बिरादरी में लड़का जवान होता है तो उसकी शादी उसकी कमाई देखकर नहीं यह देखकर ही की जाती है कि वो किसी मामले में कभी जेल गया या नहीं। ठगने में जो जितना तेज माना जाएगा उसे शादी में उतना ही महत्व दिया जाता है। दरअसल इन लोगों का मानना है कि जेल जाने के बाद उसकी शादी भी पक्की हो जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications