भारत जोड़ो यात्रा पर कोरोना का संकट? CM भूपेश का केंद्र से सवाल-कोरोनाकाल में चुनाव क्यों हुए ?
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार से सवाल पूछा है कि कोरोनाकाल में विधानसभा चुनाव क्यों हुए थे? उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी भारत जोड़ो यात्रा को रोकने का नया तरीका खोज रही है।
Bharat Jodo Yatra: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को पत्र लिखकर "भारत जोड़ो यात्रा" के दौरान कोरोना रोकथाम के लिए जरुरी प्रोटोकॉल के नियमो के पालन करने की नसीहत दी ,तो कांग्रेस भाजपा पर भड़क उठी है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस मामले ओर बड़ा बयान देते हुए कहा है कि केन्द्र सरकार भारत जोड़ो यात्रा रोकने के लिए एक नया बहाना खोज रही है।

कांग्रेस संगठन की तरफ से बयान जारी करते हुए छत्तीसगढ़ कांग्रेस के मीडिया इंचार्ज सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मंसुख मांडविया के द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ा यात्रा को रोकने संबंधी पत्र को कांग्रेस ने भाजपा का नया षड़यंत्र है। राहुल गांधी की यात्रा को मिल रहे जन समर्थन से भाजपा की बेचैनी बढ़ गयी है। धमकी-चमकी और दुष्प्रचार करके भी जब भाजपा यात्रा में बाधा नहीं पैदा कर पाई तब केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री कोरोना के नाम पर यात्रा रोकने राहुल गांधी को पत्र लिख रहे है और राहुल गांधी द्वारा उठाये जा रहे मुद्दों से इतना ज्यादा घबरा गयी है कि भारत जोड़ो यात्रा को रोकने की भी मांग करने लगी है।
गौरतलब है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को एकपत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा में कोरोना नियमों के पालन करने की बातें कही है। अब इस पत्र को लेकर जमकर लड़ाई हो रही है।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ के सरकारी भवनों गोबर पेंट का उपयोग अनिवार्य, CM भूपेश बघेल ने दिए निर्देश












Click it and Unblock the Notifications