बिना वारंट होटल में छापा मारकर पुलिसवालों ने की चेन्नई की चीयरलीडर्स से बदसलूकी

नयी दिल्ली (ब्यूरो)। क्रिकेट को बुलंदियों तक पहुंचाने में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) ने अहम भूमिका निभाई। चौके, छक्के और विकेट गिरने पर जब चीयरलीडर्स ने ठुमके लगाए तो आईपीएल पर ग्लैमर का एक अलग ही तड़का लगा गया। लेकिन मंगलवार को रायपुर में इन्ही चीयरलीडर्स के साथ बदसलूकी की गई। हैरान करने वाली बात ये है कि बदसलूकी करने वाले वहां के लोकल पुलिसवाले थे। पुलिस की यह करतूत सवालों के घेरे में है।

Cops raid and question IPL cheerleaders in Raipur
प्राप्त जानकारी के मुताबिक मंगलवार को चेन्नई और दिल्ली डेयरडेविल्स मैच के लिए रायपुर पहुंची चेन्नई सुपर किंग्स की चीयरलीडर्स को स्थानीय पुलिस ने अपमानित किया। एक अंग्रेजी अखबार में छपी खबर के मुताबिक रायपुर के एक जाने-माने होटल में मंगलवार की देर शाम कोतवाली पुलिस के करीब दर्जन भर ऑफिसर पहुंचे। पुलिस की इस टीम में एक महिला पुलिस भी शामिल थी। पुलिसवालों ने होटल में छापा मारा और करीब एक घंटे तक चीयरलीडर्स से पूछताछ की।

जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक पुलिसवालों के पास छापे के लिए कोई वारंट नहीं था। जब पुलिसवालों से वारंट के संबंध में पूछा गया तो उसने जवाब दिया कि वह रूटीन चेक पर थी। होटल स्टाफ ने पुलिस पर दबंगई दिखाने का आरोप लगाया है। होटल स्टाफ ने बताया कि पुलिस के पास कोई सबूत नहीं था। इस छापे से चीयरलीडर्स के बीच खलबली सी मच गई। उन्होंने तुरंत इवेंट मैनेजमेंट के उन लोगों को फोन करना शुरू किया जो उन्हें चेन्नई से लेकर आए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+