Lockdown के चलते बंद है शराब की दुकान तो पी लिया स्प्रिट, दो की मौत

रायपुर। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के चलते देश भर में लॉकडाउन कर दिया गया है। ऐसे में पान-तंबाकू व शराब की दुकानें बंद करा दी गई है। जिसके चलते नशा करने वाले लोगों को काफी परेशानी हो रही है। नशे की लत को पूरा करने के लिए वे कुछ भी खा-पी रहे हैं। ताजा मामला छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर का है, जहां शराब नहीं मिलने पर कथित रूप से मेडिकल स्प्रिट पीने से दो लोगों की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति बीमार हो गया।

chhattisgarh raipur two people died due to drinked spirit

रायपुर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि शहर के गोलबाजार थाना क्षेत्र में स्प्रिट पीने से 42 वर्षीय असगर हुसैन और 39 वर्षीय दिनेश समुद्रे की मौत हो गई है तथा 40 वर्ष का अजय कुंजाम गंभीर रूप से बीमार हो गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जानकारी मिली कि हुसैन, समुद्रे और कुंजाम ने मंगलवार रात स्प्रिट पी ली थी। इसके बाद तीनों की तबियत बिगड़ गई। उन्होंने बताया कि सुबह एक व्यक्ति की घर में मौत हो गई। जबकि दो लोगों को उनके परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया था जिनमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मृतकों के घर पहुंची तथा वहां से स्प्रिट की बोतलें बरामद की गईं। अधिकारियों ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन है जिससे शराब की दुकानें भी बंद हैं।

पुलिस को आशंका है कि तीनों ने मेडिकल स्टोर से स्प्रिट की बोतल खरीद ली और शराब के बदले उसे पी गए। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। छत्तीसगढ़ सरकार ने लॉकडाउन के दौरान सात अप्रैल तक सभी शराब दुकानों और बार को बंद करने का आदेश दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+