छत्तीसगढ़ः स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने कहा- पार्टी ने 2.5 साल के फॉर्मूले पर कभी बात नहीं की

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार में मुख्यमंत्री के कार्यकाल को लेकर चल रही अटकलों के बीच प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने 2.5 साल के फॉर्मूले पर कभी बात नहीं की। यह सिर्फ एक मीडिया का कयास था कि छत्तीसगढ़ में सीएम चुने जाने पर क्या ऐसा कोई फॉर्मूला बनता है। हाईकमान पार्टी में लोगों की भूमिका तय करता है। हम उन जिम्मेदारियों को निभाते हैं।

chhattisgarh health minister ts singh deo statement on fomula of two and half years cm

इसके अलावा उन्होंने सीएम बनने की इच्छा के सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि हाई कमांड तय करता है कि पार्टी में किसको क्या काम करना है। कोई व्यक्ति किसी टीम में खेलते है तो क्या कप्तान बनने की बात दिमाग में नहीं आती, हर आदमी के मन में ये बात आती है।

मीडिया से बातचीत करते हुए प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने कहा कि वह (भूपेश बघेल) 50 साल या 10 साल या 2 साल तक सीएम रह सकते हैं। यह तय नहीं है। भाई-बहनों में भी प्रतिद्वंद्विता है। स्वस्थ प्रतियोगिताएं होती हैं। आलाकमान ने जो जिम्मेदारी दी है, मैं उसे निभाऊंगा।

बता दें कि बीते बुधवार को दिल्ली से रायपुर लौटे सीएम भूपेश बघेल ने कहा था कि मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मैंने पहले भी कहा था कि उनका(सोनिया गांधी और राहुल गांधी) जब तक आदेश है मैं इस(मुख्यमंत्री) पद पर हूं। जब वो कहेंगे इस पद का त्याग कर दूंगा। जो ढाई साल-ढाई साल का राग अलाप रहे हैं वो राजनीतिक अस्थिरता लाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन वो कभी सफल नहीं होंगे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि राहुल गांधी के साथ छत्तीसगढ़ की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। इसके अलावा बैठक में मौजूद छत्तीसगढ़ के प्रभारी पीएल पुनिया ने भी कहा था कि छत्तीसगढ़ में नेतृत्व परिवर्तन पर भी फिलहाल कोई चर्चा नहीं हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+