Chhattisgarh Corona Update: पिछले 24 घंटे में मिले कोरोना के 7594 नए मामले, 172 मरीजों की हुई मौत

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामले अब थमने लगे हैं। संकर्मितों की संख्या तो कम होती जा रही है लेकिन मृतकों की संख्या में कोई कमी नजर नहीं आ रही है। पिछले 24 घंटों में यानी कि बीेते शुक्रवार को 7 हजार 594 नए मरीज मिले। वहीं कोरोना के चलते 172 संक्रमितों की जान चली गई। इन नए आंकड़ों के साथ ही अब प्रदेश में मरने वालों का आंकड़ा 11 हजार 461 हो चुका है। बीते 7 मई को कुल मौतों का आंकड़ा 10 हजार 158 था। प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 1 लाख 15 हजार 964 हो चुकी है। वहीं गुरुवार को 63 हजार 94 लोगों की जांच की गई। शुक्रवार को ठीक होने वालों की तादाद 10 हजार 444 रही।

chhattisgarh corona update 7594 new case of covid 19

छत्तीसगढ़ के प्रमुख शहरों में कोरोना का हाल

वहीं प्रदेश की राजधानी रायपुर शहर में पिछले 24 घंटे में 358 नए मरीज मिले। 29 लोगों की मौत हुई। वहीं कोरोना के नए मामले मिलने पर अब राजधानी में एक्टिव मरीज 8 हजार 546 हैं। इसके अलावा दुर्ग में 273 नए मरीज मिले, 9 लोगों की जान गई। अब यहां एक्टिव मरीज 4090 हैं। बिलासपुर में 324 नए मरीज मिले, 24 लोगों की मौत हुई। अब यहां एक्टिव मरीज 6904 हैं।

वहीं राजनांदगांव में 141 नए मरीज मिले, 8 लोगों की मौत हुई। यहां एक्टिव केस 3940 हैं। रायगढ़ में 571 नए मरीज मिले, 10 लोगों की मौत हुई है जबकि एक्टिव केस 10444 हैं। कोरबा में 483 लोग संक्रमित हुए, 10 संक्रमितों की मौत हुई। अब यहां 7602 एक्टिव मरीज हैं। छत्तीसगढ़ में सबसे कम सुकमा में 31 मरीज मिले, अब यहां 341 एक्टिव मरीज हैं।

छत्तीसगढ़ में पॉजिटिविटी दर 12% पर पहुंची

प्रदेश में पॉजिटिविटी दर पिछले एक सप्ताह से लगातार घट रही है। 14 मई को प्रदेश में पॉजिटिविटी दर 12% है। प्रदेशभर में हुए 63 हजार 94 सैंपलों की जांच में से 7594 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इस हफ्ते ये पॉजिटिविटी रेट 20 से घटते हुए 12% तक पहुंची है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+