छत्तीसगढ़ः पिछले 24 घंटे में सामने आए 15 हजार से अधिक कोरोना संक्रमित, 279 लोगों की मौत

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना के चलते होने वाली मौतों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। बीते बुधवार को राज्य में कोरोना के चलते 279 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। बता दें कि एक दिन में होने वाली मौतों की संख्या में सबसे अधिक है। मृतकों में 58 संक्रमित रायपुर के थे। जबिक 39 बिलासपुर और 21 दुर्ग जिले के रहने वाले थे। इसके साथ अब तक प्रदेश में जान गवां चुके लोगों की संख्या बढ़कर 8,061 हो गई है।

chhattisgarh corona update 15563 new case of covid 19

बीते बुधवार को कोरोना के 15,563 नए मामले सामने आए। इस दौरान 15,506 लोग ठीक भी हुए। प्रदेश में अब तक कुल 6.97 लाख लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इस दौरान 5.70 लाख लोग ठीक भी हुए। फिलहाल प्रदेश में एक्टिव केस 1 लाख 18 हजार 846 है। डॉक्टर्स का कहना है कि संक्रमण की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ी है। पिछले चार दिनों में प्रति 100 टेस्ट में संक्रमित पाए गए लोगों की संख्या 30 से घटकर 26 रह है।

वहीं राज्य सरकार के बाद अब नगर निगमों ने भी रेमडेसिविर इंजेक्शन खरीदना शुरू कर दिया है। रायपुर नगर निगम ने सरकारी दर पर ही 500 रेमडेसिविर इंजेक्शन का ऑर्डर कंपनी को भेजा है। बताया जा रहा है कि कई और नगर निगमों में इस इंजेक्शन की खरीदी होने जा रही है। निगम के कोविड केयर सेंटर में इसका उपयोग किया जाएगा। वहीं, राज्य सरकार ने नायलान फार्मा को 90 हजार वॉयल का आर्डर दिया है।

वहीं कोरोना को नियंत्रण करने के लिए राज्य सरकार ने पूर्व सैनिकों से मदद मांगी है। राज्यपाल अनुसुईया उइके और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के स्थानीय प्रमुखों, सैनिक कल्याण बोर्ड के अधिकारियों और NCC के उप महानिदेशक से कोरोना नियंत्रण में मदद मांगी है। राज्यपाल ने कहा कि जो भी व्यक्ति अपने आप को जिस योग्य या जिस सेवा के लिए उपयुक्त समझे, वह उसमें मदद करे। आपकी इस मदद से शासन की क्षमता में वृद्धि होगी और लोगों की जान भी बचेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+