छत्तीसगढ़ः पिछले 24 घंटे में मिले 14 हजार से ज्यादा कोरोना संक्रमित, 16188 मरीज हुए ठीक

रायपुर। प्रदेश में कोरोना का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। हालांकि स्वस्थ हो रहे मरीजों के चलते थोड़ी राहत है लेकिन प्रतिदिन कोरोना संक्रमितों की मौत के आंकड़ों ने लोगों को चिंता में डाल दिया है। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 14,519 नए संक्रमित मिले हैं। वहीं 16,188 मरीज ठीक होकर घर लौट गए। कुछ जिलों में संक्रमण की रफ्तार भी कम होती दिख रही है। बता दें कि 20 अप्रैल को 15,625 नए मरीज मिले थे जबकि 15,830 लोग ठीक हुए थे।

chhattisgarh corona update 14519 new case of covid 19

वहीं, 18 अप्रैल को 12,345 नए मरीज मिले थे और 14,075 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे थे। प्रदेश में अब तक 5 लाख 88 हजार 818 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 4 लाख 59 हजार 600 लोग ठीक हो चुके हैं। वर्तमान में प्रदेश में 1 लाख 22 हजार 751 मरीजों का अस्पतालों और होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है।

स्वास्थ्य विभाग को अब अधिक संख्या में हो रही मौतों की चिंता हो रही है। बुधवार को 183 मौतों का आंकड़ा आया था, जिनमें से अकेले रायपुर जिले में 67 मौतें हैं। इससे एक दिन पहले 20 अप्रैल को 181 मौतें हुई थी। जबकि 19 अप्रैल को 165 मौतों की जानकारी सामने आई थी।

पिछले एक सप्ताह में बुधवार को सबसे अधिक मौतों का आंकड़ा आया है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि ऐसा मरीज के काफी गंभीर अवस्था में अस्पताल पहुंचने की वजह से हो रहा है। वहीं प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने बताया है कि विशेषज्ञों का अनुमान है कि कोरोना से छत्तीसगढ़ के 18 लाख लोग संक्रमित हो सकते हैं। टेस्ट की संख्या बढ़ेगी तो मरीजों की संख्या भी बढ़ जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+