छत्तीसगढ़ः पिछले 24 घंटे में सामने आए 12 हजार से ज्यादा संक्रमित, 14 हजार से ज्यादा लोग हुए ठीक
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। बीते रविवार को 12 हजार 345 नए कोरोना संक्रमित मिले। वहीं पिछले 24 घंटे में 42,652 टेस्ट किए गए। प्रदेश के लोगों के लिए राहत की बात यह रही कि एक दिन में 14,075 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो गए। प्रदेश में अब 4 लाख 10 हजार 913 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं।

इनमें से 90,000 से ज्यादा मरीज तो अप्रैल में ही ठीक हुए। 4 लाख से अधिक स्वस्थ हुए मरीजों में से 2.98 लाख से ज्यादा होम आइसोलेशन में इलाज से ठीक हुए हैं। वहीं 1.12 लाख से अधिक मरीज अस्पताल में इलाज के जरिए ठीक हुए हैं।
छत्तीसगढ़ में कुल आबादी के लगभग 22.7% का कोरोना टेस्ट किया जा चुका है। मध्यप्रदेश की आबादी 8.2 करोड़ है और वहां सिर्फ 70.2 लाख लोगों का टेस्ट हुआ है जबकि उत्तर प्रदेश में 22 करोड़ में से 3 करोड़ 80 लाख लोगों का टेस्ट हुआ है।
बता दें कि राज्य में 2.62 करोड़ की आबादी में से अब तक 65.2 लाख लोगों का कोविड टेस्ट हो चुका है। इनमें 5 लाख 32 हजार 495 लोग पॉजिटिव पाए गए। 74% यानी 3 लाख 96 हजार 357 लोग ठीक हो चुके हैं। फिलहाल प्रदेश में 1 लाख 30 हजार 400 एक्टिव केस हैं, यानी इनका इलाज चल रहा है। राज्य का एक्टिव केस रेट 24.5% है।
छत्तीसगढ़ में कई मीडिया रिपोर्ट्स ऐसी आई हैं, जिसमें ये दावा किया गया कि राजधानी रायपुर के कई अस्पातलों के शवगृह में ऐसे शव हैं, जिनकी पहचान तक नहीं हुई है। रायपुर के डॉक्टर बीआर अंबेडकर मेमोरियल अस्पताल के शवगृह में एक कोरोना मरीज का शव दो महीने से ऐसे ही पड़ा है, जिसकी अभी तक पहचान नहीं हुई है। अधिकारियों ने बताया कि हमारे पास परिसर में शवों को फेंकने के मामले सामने आए हैं।












Click it and Unblock the Notifications