छत्तीसगढ़ नगर निकाय चुनाव में जीत के बाद कांग्रेस में खुशी की लहर, सीएम बघेल ने दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नगर निकाय के चुनाव के नतीजे घोषित कर दिये गए हैं। इस दौरान 4 नगर निगम, 5 नगर पालिका और 6 नगर पंचायतों के रिजल्ट सामने आए हैं, जिनमें कांग्रेस ने बड़ी जीत हासिल की है। केवल बीरगांव नगर निगम और जामुल नगर पालिका में कांग्रेस के पक्ष में नतीजे नहीं आए। बाकी जगहों पर कांग्रेस ने अधिकांश नगरीय निकाय में पूर्ण बहुमत हासिल किया है। अब नगरीय निकायों में जीते हुए पार्षद नगर निगमों के महापौर और नगर पालिका परिषदों तथा नगर पंचायतों के अध्यक्षों का चुनाव करेंगे। वहीं सीएम भूपेश बघेन कहा कि नगरीय निकाय चुनाव में प्रचंड और ऐतिहासिक जीत की सबको बधाई।

Chhattisgarh civic poll result congress prefomace best in this election

वहीं इस रिजल्ट को लेकर पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने कहा कि सीएम की रीति-नीति और योजनाओं की वजह से जीत हासिल हुई है। मोहन मरकाम ने कहा कि राज्य की जनता ने बघेल सरकार के तीन सालों के कामकाज पर मुहर लगाई है। जनता ने गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ मॉडल को स्वीकार किया है। वहीं नतीजे सामने आने के बाद भाजपा ने गंभीर आरोप लगाए हैं।

नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि सत्ता और धरमलाल कौशिक ने कहा कि बघेल सरकार ने सत्ता और धनबल का खुलकर दुरुपयोग किया है। बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कहीं हमारे प्रत्याशी 2 तो कहीं 4 वोट से हारे हैं। जहां 10 वोट से नीचे प्रत्याशी हार रहे हैं वहां विशुद्ध रूप से सत्ता का दुरुपयोग हुआ है।

वहीं आबकारी मंत्री कवासी लखमा की जीत की खुशी जाहिर करते हुए फिसली जुबान ने चुनाव पर प्रश्न चिन्ह खड़े कर दिए हैं। उन्होंने कह दिया कि, 'मैं दुखी हूं, चुनाव में अधिकारी-कर्मचारियों का भी समर्थन मिला है।' हालांकि बाद में उन्होंने सफाई देते हुए अपने शब्दों को संभाल लिया। कवासी लखमा की फिसली जुबान से सियासत और गरमा गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+