गौमूत्र खरीदने वाला पहला राज्य बना छत्तीसगढ़, सीएम भूपेश बघेल बने पहले विक्रेता, देखिये तस्वीरें
छत्तीसगढ़ गुरुवार को देश का पहला ऐसा राज्य बन गया,जहां गौमूत्र की खरीदी हो रही है। खेती किसानी से जुड़े प्रदेश के पारम्परिक त्यौहार हरेली पर्व के मौके पर राजधानी रायपुर स्थित सीएम हाउस में सीएम भूपेश बघेल ने गौ माता की पू
रायपुर,28 जुलाई। छत्तीसगढ़ गुरुवार को देश का पहला ऐसा राज्य बन गया,जहां गौमूत्र की खरीदी हो रही है। खेती किसानी से जुड़े प्रदेश के पारम्परिक त्यौहार हरेली पर्व के मौके पर राजधानी रायपुर स्थित सीएम हाउस में सीएम भूपेश बघेल ने गौ माता की पूजा अर्चना करके गौमूत्र खरीदी योजना का आगाज़ किया। इस दौरान सीएम हाउस में आयोजित कई पारम्परिक कार्यक्रमों के दौरान सीएम भूपेश बघेल भी संस्कृति के रंग में रंगे नजर आये।
Recommended Video

सीएम भूपेश बघेल बने पहले विक्रेता
हरेली तिहार के दिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपनी तरह की अनूठी योजना गौमूत्र खरीदी की शुरुआत की। उन्होंने चंदखुरी की निधि स्व सहायता समूह की महिलाओं से गौमूत्र बेचा ,इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश के सबसे पहले गौमूत्र विक्रेता बनकर इतिहास रच दिया। सीएम भूपेश बघेल 5 लीटर गौमूत्र का विक्रय करके 20 रूपए अर्जित किये और विक्रय रजिस्टर पर हस्ताक्षर किया।

सीएम भूपेश ने गौमाता को खिलाया चारा, की पूजा अर्चना
गुरुवार को छत्तीसगढ़ का प्रथम त्यौहार हरेली तिहार धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान सीएम हाउस में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान सीएम भूपेश बघेल ने हरेली के अवसर पर कृषि यंत्रों की विधिवत पूजा अर्चना करके प्रदेश में खुशहाली कायम रहने कामना की। उन्होंने गौमाता को अपने हाथो से चारा खिलाकर उनकी पूजा अर्चना की। इससे पहल उन्होंने ट्वीटर पर लिखा कि हरेली के शुभ अवसर पर हमने आज से 2 वर्ष पूर्व 'गोधन न्याय योजना' की शुरुआत की थी, जिसने देश को रास्ता दिखाया, पशुपालकों को सशक्त बनाया।आज हरेली के शुभ अवसर पर हम गौ-मूत्र खरीदी की भी शुरुआत कर रहे हैं। 4 रुपए/लीटर की दर से गौ-मूत्र की खरीदी की जाएगी।

हरेली के रंग में रंगे सीएम भूपेश
सीएम हाउस में हरेली तिहार उत्सव के दौरान एक नज़ारे देखने को मिले। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गेड़ी चढ़कर लोक कलाकारों का साथ दिया। इस दौरान वह राउत नाचा, करमा नृत्य, आदिवासी नृत्य पेश करने वाले कलाकारों का उत्साह बढ़ाते हुए भी दिखाई दिए। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल सरकार ने आज 28 जुलाई को हरेली पर्व के दिन गौमूत्र खरीदी की शुरुआत करने का ऐलान किया था।

4 रुपये लीटर की दर से खरीदा जायेगा गौमूत्र
गोधन न्याय योजना की शुरुआत छत्तीसगढ़ में आज से 2 वर्ष पहले 20 जुलाई 2020 को हरेली पर्व के दिन से हुई थी । इसके माध्यम से गौठनों में पशुपालक ग्रामीणों से 2 रुपये किलो की दर से गोबर की खरीदी की जा रही है। अब पशुपालक 4 रुपए प्रति लीटर में गोमूत्र विक्रय कर सकेंगे। हरेली राज्य में गोमूत्र की खरीदी करके सरकार इससे कीट नियंत्रक उत्पाद ,जीवामृत ,ग्रोथ प्रमोटर बनाएगी, ताकि राज्य के किसानों को महंगे रासायनिक कीटनाशकों के बदले सस्ते दर पर जैविक कीटनाशक उपलब्ध हो सके ।

हरेली पर्व है खास
छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार हर हरेली के त्यौहार को ज़ोर शोर से मनाती है,क्योंकि हरेली तिहार छत्तीसगढ़ का सबसे पहला त्यौहार है,जो मूलतः एक कृषि त्यौहार है। हरेली का मतलब हरियाली होता है, जो हर वर्ष सावन महीने के अमावस्या में मनाया जाता है। हरेली मुख्यतः खेती-किसानी से जुड़ा पर्व है। छत्तीसगढ़ राज्य में ग्रामीण किसानों द्वारा बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस त्यौहार के पहले तक किसान अपनी फसलों की बोआई या रोपाई कर लेते हैं और इस दिन कृषि संबंधी सभी यंत्रों जैसे - हल, गैंती, कुदाली, फावड़ा समेत कृषि के काम आने वाले सभी तरह के औजारों की साफ-सफाई कर उन्हें एक स्थान पर रखकर उसकी पूजा-अर्चना करते हैं।
यह भी पढ़ें विपक्ष से CM भूपेश ने पूछा, क्या अविश्वास प्रस्ताव इसीलिए, क्योंकि हम गोबर और गोमूत्र खरीद रहे हैं?












Click it and Unblock the Notifications