छत्तीसगढ़: नगरनार इस्पात संयंत्र पर अमित जोगी का बड़ा खुलासा, राज्य सरकार पर लगाए निजीकरण को बढ़ावा देने के आरोप
रायपुर, 01 जून। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) और पूर्व विधायक अध्यक्ष अमित जोगी ने बुधवार को एक प्रेसवार्ता आयोजित करके जगदलपुर के नगरनार इस्पात संयंत्र निजीकरण मामले में बड़ा खुलासा किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र और छत्तीसगढ़ सरकार पर कई बड़े आरोप लगाए। गौरतलब है कि अमित जोगी छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री रहे अजीत जोगी के बेटे हैं।

अमित जोगी ने नगरनार स्टील प्लांट के संबंध में तथ्य पेश करते हुए कहा कि नगरनार स्टील प्लांट 152.6 हेक्टेयर जमीन पर बना है और यह जमीन महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र, जगदलपुर के नाम थी। यह जमीन सीएसआईडीसी ने गुपचुप तरीके से एनएमडीसी को बेच दी है। उन्होंने आगे कहा कि 06 दिसम्बर 2021 को छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कारपोरेशन यानि सीएसआईडीसी ने 32.04 हेक्टेयर का डिमांड नोट एनएमडीसी यानि राष्ट्रीय खनिज विकास निगम को दिया है ।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ सरकार करवाएगी अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर खरीदी मामले की जांच, सीएम भूपेश से की गई मांग
अमित जोगी ने आकंड़े बताते हुए कहा कि 20 दिसम्बर 2021 को राष्ट्रीय खनिज विकास निगम ने 5 करोड़ 10 लाख 60 हज़ार 228 रुपये का भुगतान छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कारपोरेशन को कर दिया है ।बाकी जमीन के लिए 21 दिसम्बर 2021 को सीएसआईडीसी ने डिमांड नोट जारी किया है । जोगी ने सप्रमाण कहा कि एनएमडीसी (NMDC) ने 27 दिसंबर 2021 को 28 करोड़ 41 लाख 10 हज़ार 463 रुपये का भुगतान सीएसआईडीसी (CSIDC) को कर दिया है ।
केंद्र और राज्य सरकार दोनों को लिया आड़े हाथों
जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के अध्यक्ष अमित जोगी ने सवाल पूछा कि आखिर छत्तीसगढ़ विधानसभा और छत्तीसगढ़ की जनता को बिना जानकारी दिए छत्तीसगढ़ सरकार ने अपनी सरकारी जमीन एनएमडीसी को क्यों बेच दी? जोगी ने छत्तीसगढ़ सरकार पर आरोप लगाए कि ऐसा करने से एनएमडीसी नगरनार स्टील प्लांट को एक नई कंपनी को हस्तांतरित कर सकता है,जिससे इस स्टील प्लांट का विनिवेशीकरण किया जा सकता है।
अमित जोगी ने आगे कहा कि केंद्र की मोदी निरंतर नगरनार इस्पात संयंत्र के निजीकरण के लिए प्रयासरत है। लेकिन केंद्र सरकार के सामने एक सबसे बड़ा रोड़ा नगरनार इस्पात संयंत्र की जमीन राज्य सरकार के नाम होना था ,क्योंकि केंद्र सरकार तकनीकी रूप से नगरनार इस्पात संयंत्र का निजीकरण करना भी चाहे, तो नहीं कर सकती थी। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा एनएमडीसी को जमीन बेचे बिना केंद्र सरकार नगरनार इस्पात संयंत्र का निजीकरण नहीं कर सकती थी ।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़: भाजपा के आरोपों पर बोले सीएम भूपेश, भाजपा का नजरिया यूपी और छत्तीसगढ़ के लिए अलग
नगरनार जाकर जनता को देंगे प्रमाण
अमित जोगी ने कहा कि भूपेश सरकार ने नगरनार इस्पात संयंत्र की जमीन को चोरी छिपे एनएमडीसी को बेचकर केंद्र सरकार के लिए नगरनार इस्पात संयंत्र के निजीकरण का मार्ग प्रशस्त करने के साथ बस्तर की माटी और बस्तरवासियों के विश्वास का सौदा कर दिया है।
अमित जोगी ने सीएम भूपेश बघेल को चुनौती देते हुए कहा कि अगर मुख्यमंत्री में थोड़ी भी सच्चाई ने है, तो वह मुझे भेंट मुलाकात करने समय दें। नगरनार के लोगों के सामने मेरे द्वारा प्रस्तुत तथ्यों को नकार कर बतायें,अगर तथ्य गलत निकले, तो मेरे विरुद्ध कार्यवाही करें। उन्होंने आगे कहा कि मैं नगरनार जाकर बस्तरवासियों को उनके साथ हुए धोखे से अवगत कराऊंगा।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़: कांग्रेस के नवसंकल्प शिविर का पहला दिन, राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने प्रस्ताव हुआ पास












Click it and Unblock the Notifications