चेंदरू द टाइगर ब्वाय और टेंबू टाइगर बने छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल का स्मृति चिन्ह
सीएम भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के मोगली कहे जाने वाले टाइगर ब्वाय चेंदरू की मूर्ति का अनावरण किया। इस मूर्ति में चेंदरू के साथ उसका टाइगर मित्र टेंबू भी है।
रायपुर, 27 सितंबर।सीएम भूपेश बघेल आज विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर रायपुर में आयोजित टूरिज्म कान्क्लेव 2022 में शामिल हुए।इस अवसर पर उन्होंने छत्तीसगढ़ के मोगली कहे जाने वाले टाइगर ब्वाय चेंदरू की मूर्ति का अनावरण किया। इस मूर्ति में चेंदरू के साथ उसका टाइगर मित्र टेंबू भी है। इस प्रतिमा के अनावरण के साथ ही पर्यटन मंडल ने चेंदरू और टेंबू टाइगर को स्मृति चिन्ह के रूप में मुख्यमंत्री को भेंट दिया। पर्यटन मंडल पूरे देश में छत्तीसगढ़ के पर्यटन को बढ़ाने के लिए इस स्मृति चिन्ह का प्रयोग करेगा।

इस अवसर पर बच्चों को भी छत्तीसगढ़ के पर्यटन क्षेत्र से जोड़ने और बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री ने एक टाकिंग कामिक्स को लांच किया गया। इस कामिक्स में चेंदरू और टेंबू को छत्तीसगढ़ के पर्यटन आइकान के रूप में दर्शाया गया है । इस कामिक्स के माध्यम से पूरे देश के बच्चों को छत्तीसगढ़ के पर्यटन के प्रति जागरूक किया जाएगा।
कौन है चेंदरू है द टाइगर बॉय ?
दरअसल बस्तर के आदिवासी बालक चेंदरू और शेर टाइगर की दोस्ती पर 1957 में हॉलीवुड फ़िल्मकार अरेन सक्सडॉर्फ ने 'द जंगल सागा' नाम की फिल्म बनाई थी। जिसे ऑस्कर पुरस्कार मिला था। करीब 75 मिनट की मूवी 'द जंगल सागा' बस्तर के चेंदरू मंडावी का बचपन दिखाया गया था। जो हमेशा बाघ के साथ खेलता था। एक आदिवासी बच्चे की बाघ से दोस्ती की कहानी को पूरी दुनिया ने पसंद किया था। चेंदरू आज इस दुनिया में नहीं है,लेकिन पूरी दुनिया उन्हें छत्तीसगढ़ के मोंगली के नाम से जानती है।
कथक भाव पर आधारित राज्य गीत के वीडियो को मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण
विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर रायपुर में आयोजित टूरिज्म कान्क्लेव के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने टूरिज्म कॉन्क्लेव में टूरिज्म बोर्ड की जनसंपर्क अधिकारी अनुराधा दुबे द्वारा तैयार किए गए कथक भाव पर आधारित राज्य गीत के वीडियो का लोकार्पण किया ।इस वीडियो में छत्तीसगढ़ के महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों को दर्शाया गया है।.. पहली बार लोक संगीत पर आधारित राज्यगीत को शास्त्रीय कथक नृत्य के भाव के साथ फिल्माया गया है।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ के पर्यटन मंडल के द्वारा प्रकाशित काफी टेबल बुक का भी विमोचन किया। इस कॉफी टेबल बुक के माध्यम से छतीसगढ़ में स्थापित सभी पर्यटन स्थलों की जानकारी आसानी से मिल जाएगी। ..इसे टूरिस्ट गाइड की तरह प्रयोग करके देश विदेश से आने वाले सैलानी अपने टूर की प्लांनिंग भी कर सकते हैं।
पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल और IRCTC के बीच हुआ एमओयू
विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर रायपुर में आयोजित टूरिज्म कान्क्लेव के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उपस्थिति में छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल और IRCTC के बीच एक एमओयू पर हस्ताक्षर किया गया। छत्तीसगढ़ के पर्यटन को तेजी से बढ़ाने के लिये मुख्यमंत्री की उपस्थिति में यह एमओयू साइन किया गया है । ..एमओयू के अंतर्गत IRCTC अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थानों का प्रचार- प्रसार करेगा जिससे भारत के सभी राज्यों के पर्यटक छत्तीसगढ़ की तरफ आकर्षित होंगे।
यह भी पढ़ें CM भूपेश ने लिखा HM अमित शाह को पत्र, केंद्र से मांगी एथेनॉल रिफाइनरी खोलने की अनुमति












Click it and Unblock the Notifications