CGBSE CG Board 10th, 12th Result 2020 LIVE Updates: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्‍ट घोषित

रायपुर। पिछले कई दिनों से छत्तीसगढ़ बोर्ड की 10वीं और 12वीं के रिजल्ट को लेकर लगाईं जा रहीं अटकलें मंगलवार को थम गईं। रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्रों का अब और ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। CGBSE ने मंगलवार यानि 23 जून 2020 को सुबह 11 बजे दसवीं और बारहवीं का रिजल्ट घोषित कर दिया। बता दें कि इससे पहले यह सूचना आई थी कि बोर्ड 18 अप्रैल को रिजल्ट जारी करने वाला है लेकिन किन्हीं कारणों से रिजल्ट घोषित नहीं हो सका था। सभी छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाकर देख सकते हैं।

Recommended Video

    Chhattisgarh Board 10th Result 2020: प्रज्ञा कश्यप ने किया टॉप, 600 में से 600 अंक | वनइंडिया हिंदी
    cgbse result 2020 for 10th and 12th class result

    ऐसे देखें रिजल्ट
    रिजल्ट देखने के लिए छात्र छत्तीसगढ़ बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाएं। इसके बाद होम पर रिजल्ट जारी होने का लिंक आएगा। फिर 10वीं,12वीं रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करें। क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलेगा। इसके बाद अपना रोल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें। रिजल्ट आपके स्क्रीन पर दिखेगा, डाउनलोड करें और प्रिंट आउट लें।

    बता दें कि छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा के लिए 3.84 लाख से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया। जबकि कक्षा 12वीं के लिए 2.66 लाख से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया है। विद्यार्थियों को अधिकतम कृपांक 20 मिलेगा। इसके अलावा खेलकूद में बच्चों को बोनस अंक दिया जाएगा। किसी भी विषय में अधिकतम 10 प्रतिशत कृपांक दिए जा सकेंगे। उदाहरण के लिए 100 अंकों के प्रश्न पत्र में अधिकतम 10 अंक, 75 अंकों के प्रश्न पत्र में अधिकतम आठ अंक, 25 अंक के प्रायोगिक प्रश्न पत्र में दो अंक का कृपांक दिया जाएगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+