Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

71 साल के बुजुर्ग को हार्टअटैक से हृदय की दीवार फटी, यहां डॉक्टरों ने बिना चीर-फाड़ बचाया

रायपुर। 71 साल के एक बुजुर्ग को हार्ट अटैक आया, जिससे उसके हृदय (आम भाषा में दिल) की दीवार फट गई। जिससे उसकी जिंदगी खतरे में पड़ गई। परिजन उसे फौरन एक प्राईवेट हॉस्पिटल ले गए। जहां के डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। उसे रायपुर स्थित एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट (ACI) ले जाया गया।

 बिना चीड़-फाड़ के उचित इलाज किया गया

बिना चीड़-फाड़ के उचित इलाज किया गया

एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट में डॉक्टर्स ने बिना देरी किए बुजुर्ग के हृदय पर एक बटन डिवाइस लगाकर उसकी जान बचाई। एंजियोप्लास्टी से 71 साल के बुजुर्ग के दिल की जटिल बीमारी का सफल उपचार किया गया। इस मामले में सबसे खास बात ये रही कि बुजुर्ग का बिना चीड़-फाड़ के उचित इलाज किया गया। डॉक्टरों का कहना है कि, दिल की दीवार फटने से इंसान के बचने की संभावना बहुत ही कम होती है। प्रदेश में यह अब तक का दूसरा ऐसा मामला है, जब मरीज को बचा लिया गया हो।

हार्ट अटैक से ​खतरे में पड़ी जिंदगी

हार्ट अटैक से ​खतरे में पड़ी जिंदगी

एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट के एचओडी डॉक्टर स्मिथ श्रीवास्तव ने बताया कि, 71 वर्षीय मरीज को 27 अप्रैल को हार्ट अटैक आया था। जिससे उसका हृदय डैमेज हो गया। इसके अलावा बुजुर्ग की रीढ़ की हड्डी में भी पहले से दिक्कत थी और वह टेढी-मेढ़ी थी। जिसके कारण वह ऑपरेशन टेबल पर पैरों को सीधा व स्थिर नहीं रख पा रहा था। इसलिए पैर के नस के जरिए उसके हार्ट तक तार पहुंचाया गया और बगैर चीड़-फाड़ के हार्ट को ठीक किया गया। यह प्रक्रिया डेढ़ घंटे तक चली।

अब ठीक से सांस ले पा रहा बुजुर्ग

अब ठीक से सांस ले पा रहा बुजुर्ग

एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट के एचओडी डॉक्टर स्मिथ श्रीवास्तव ने कहा कि, अब वह बुजुर्ग ठीक से सांस ले पा रहा है और उसकी तबियत में सुधार है। उन्होंने कहा कि, हमारे यहां इससे पहले वर्ष 2019 में भी ऐसे ही एक जिंदगी बचाई गई थी।'

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+