केशकाल में पैदा हुई हरे रंग की बच्ची

बच्ची को देखने के लिए अस्पताल में भीड़ उमड़ पड़ी है। बच्ची के मुंह का क्षेत्र तो विकसित हो चुका है, वहीं कान अभी विकसित नहीं हुए हैं। उसका आंखों का रंग लाल है क्योंकि उनका आकार अभी पूरी तरह से नहीं बन सका है।
इस विषय पर डॉक्टरों का कहना है कि लाखों में से एक इस तरह के प्रकरण देखने को मिलते हैं, ये बच्ची देवी का अवतार या एलियन नहीं है, बल्कि एक गंभीर बीमारी हरक्लीन से ग्रस्त है। बाल रोग विशेषज्ञ डा. बी. आर. भगत का कहना है कि हरक्वीलीन नामक सिन्ड्रोम के कारण इस तरह की बच्ची पैदा होती हैं।
शरीर की अद्भुत बनावट और सिंड्रोम से ग्रस्त होने के कारण डॉक्टरों का कहना है कि इस सात माह की बच्ची का बच पाना मुश्किल है।












Click it and Unblock the Notifications