रेलवे के फैसले से उड़ी नींद तो पीएम मोदी से की लोगों ने शिकायत
नई दिल्लीः अगर आप रेल में सफर करने वाले हैं तो ये खबर आपके लिए है। अब रेल में सोने का समय बदल गया है। रेलवे ने ट्रेन में सोने के समय को आधिकारिक तौर पर कम कर दिया है। रेलवे द्वारा 31 अगस्त को जारी किए गए परिपत्र के मुताबिक अब आरक्षित कोच में निचली बर्थ पर यात्री केवल रात 10 बजे से सुबह 6 बजे के बीच ही सो सकेंगे।
बता दें पहले ये आधिकारिक समय रात 9 बजे से सुबह 6 बजे के बीच था। रेलवे ने कहा है, 'आरक्षित डिब्बों में रात 10 बजे से सुबह के 6 बजे तक सोने के लिए और बाकी की अवधि यात्रियों के बैठने के लिए होती है।'
रेलवे द्वारा जारी किए गए परिपत्र में यात्रियों से बीमार लोगों, विकलांग और गर्भवती महिलाओं के साथ सहयोग करने का आग्रह किया गया है। लेकिन रेलवे के इस नए फरमान के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने इसका मजाक उड़ाना शुरू कर दिया है।
यह भी पढ़ें- Naroda Gam Massacre: जानिये क्या हुआ था उस दिन जब मार दिए गए थे 97 लोग?












Click it and Unblock the Notifications