रायबरेली: पति की पिटाई से तंग महिला ने देवर और 3 तीन बेटियों के साथ नदी में लगाई छलांग, चार की मौत
रायबरेली। रायबरेली के रुबख्शगंज थाना क्षेत्र के अघौरा गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब महदेवन का पुरवा की रहने वाली विवाहिता ने अपने तीन बच्चों और देवर के साथ नदी में कूद कर आत्महत्या का प्रयास किया। नदी में डूबने से देवर व तीन बेटियों की मौत हो गई और महिला को ग्रामीणों ने बचा लिया। मौके पर पहुंची पुलिस में गोताखोरों की मदद से देवर व दो बेटियों के शव को बरामद कर लिया गया। वहीं, एक की तलाश जारी है।
Recommended Video

दरअसल, पूरा मामला हरचंदपुर थाना क्षेत्र के पूरे महादेवन का पूरवा का है। रामकली ने अपने पति की पिटाई से परेशान होकर शुक्रवार सुबह अपने विकलांग देवर व अपनी तीन बेटियों हिमांशी, देसीनी और रोशनी के साथ पास के ही अघौरा नदी में कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया, जिसमें देवर व तीनों बेटियों की नदी में डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने महिला को बड़ी मशक्कत के बाद बचा लिया।
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने देवर व 2 बेटियों के शव को निकाल लिया है वहीं एक कि तलाश की जा रही है। महिला से पूछने पर उसने बताया कि उसके देवर के साथ अवैध संबंध के शक में उसके पति उसको मारते थे, जिससे तंग आकर उसने ये कदम उठाया है। फिलहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।












Click it and Unblock the Notifications