VIDEO: मारपीट सुलझाने पहुंचा नशे में टल्ली दरोगा, कहने लगा- देसी घी का दीपक जलाते हैं हम...
रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नशे में टल्ली दरोगा का एक वीडियो सामने आया है। मारपीट की सूचना पर पहुंचा दरोगा नशे में धुत था। वह होमगार्ड और ग्रामीणों से उलझने लगा और उल्टे उनको ही कहने लगा कि तुमलोग पीकर बात कर रहे हो। तब लोगों ने दरोगा को ध्यान दिलाया कि नशे में धुत तो वो हैं, अभी डॉक्टरी जांच होगी तो सब सामने आ जाएगा।

सोशल मीडिया पर वायरल
सोशल मीडिया पर दरोगा का वीडियो वायरल हो गया जिसमें दिख रहा है कि वो नशे में किस कदर झूल रहे हैं। गुरुबख्शगंज थाने में तैनात दरोगा के पास जब मारपीट की सूचना आई तो वह मौके पर पहुंचा। दरोगा ने शराब पी रखी थी। वह मौके पर जाकर होमगार्ड और गांववालों से लड़ने लगा। वह ग्रामीणों को ही कहने लगा कि नशे में तुमलोग बात करते हो। इस पर ग्रामीणों ने कहा कि पीकर तो आप आए हैं, डॉक्टरी जांच हो जाय तो सब सामने आ जाएगा।

'तुमसे ज्यादा पढ़े-लिखे हैं'
इस पर भड़का दरोगा बोलने लगा कि दो मीटिंग देसी घी का दीपक जलाते हैं, दिमाग मत खराब करो। ग्रामीण कहने लगे कि अधिकारियों के फोन करो कि क्यों पियक्कड़ आदमियों को ड्यूटी पर भेज देते हैं। दरोगा कहने लगा कि तीन पुश्त में हमारे घर में किसी ने दारू नहीं पिया है। कहने लगा कि मेरे शरीर में तुमसे ज्यादा ताकत है, तुमसे ज्यादा हम पढ़े-लिखे हैं।

थानाध्यक्ष ने कहा- कोई बड़ी बात नहीं
इस मामले पर गुरबख्शगंज थाने के इंस्पेक्टर कुंवर बहादुर सिंह से बात की गई और उनको टल्ली दरोगा के कारनामे के बारे में बताया गया तो उन्होंने कहा कि कुछ देर पहले ही होमगोर्ड ने मुझे फोन किया था। मामला शांत हो गया है, ऐसी कोई बड़ी बात नहीं हुई है।












Click it and Unblock the Notifications